- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

खाना देते समय पिंजरे का दरवाजा बंद करना भूला संचालक, कैद से निकला बाघ; फिर जो हुआ…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 11, 2024

Tiger Poaching in PTR

डेस्कः रोमेनिया के पिटेस्टि चिड़ियाघर में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब 52 वर्षीय कर्मचारी की एक छोटी सी चूक ने उसकी जान ले ली। बाघ को खाना देते समय वह पिंजरे का सुरक्षा दरवाजा बंद करना भूल गया, जिससे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। यह खौफनाक घटना इंटरनेट पर सनसनी बनी हुई है।

कर्मचारी बाघ को खाना देने के लिए उसके पिंजरे में गया था। लेकिन, स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते हुए उसने बाघ के पिंजरे का सुरक्षा दरवाजा खुला छोड़ दिया। जैसे ही वह खाना देकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, बाघ ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और चिड़ियाघर के कर्मचारियों के अनुसार, बाघ ने झपटकर कर्मचारी की गर्दन पकड़ ली और अपने बड़े-बड़े नुकीले पंजों से उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  मनीष कश्यप बेज्जती के बाद कुर्सी फेंककर निकले, प्रशांत किशोर की सभा से पहले भाई के साथ हाथापाई

मंत्री बनते ही एक्शन में चमरा लिंडा, स्कॉलरशिप, साइकिल वितरण जैसी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

बुखारेस्ट के पिटेस्टि में स्थित चिड़ियाघर अपने 50 साल की इतिहास में पहली बार इस तरह की घटना का गवाह बना। स्थानीय अखबार ‘गंडुल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे ने चिड़ियाघर के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने में लापरवाही बरती गई थी।

चिड़ियाघर प्रशासन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि सुरक्षा नियमों की पुनरावलोकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन ने माना कि यह एक गंभीर मानवीय भूल थी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद, बाघ को फिलहाल उसके पिंजरे में बंद कर दिया गया है।

मंत्री बनते ही एक्शन में चमरा लिंडा, स्कॉलरशिप, साइकिल वितरण जैसी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

See also  धनबाद के बीएसएस वुमैन कॉलेज का गेट पोस्टरों से पटा, प्रेमी ने प्रेमिका से ऐसे मांगी माफी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now