बिहार में गरीबों के लिए मुसीबत बन चुकी है शराबबंदी; पटना HC ने की कड़ी टिप्पणी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 15, 2024

पटना हाईकोर्ट से बिहार सरकार को बड़ा झटका, पूर्व रजिस्ट्रार की बर्खास्तगी को बताया अवैध

Liquor Ban in Bihar: पटना हाई कोर्ट ने एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ जारी किए गए डिमोशन के आदेश को निरस्त करते हुए बिहार के शराबबंदी कानून पर कड़ी टिप्पणियां की हैं। अदालत ने कहा कि यह कानून बिहार में गरीबों के लिए मुसीबत बन गया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि शराबबंदी कानून बिहार में शराब और अन्य अवैध सामानों की तस्करी को बढ़ावा दे रहा है।

कोर्ट ने कहा कि बिहार प्रोहिबिशन एंड एक्साइज एक्ट, 2016 को राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के जीवन स्तर और सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुधारने के उद्देश्य से लागू किया था, लेकिन यह कानून कई कारणों से इतिहास की गलत दिशा में चला गया है।

‘घुसपैठिये हों या कोई और, हम सबको 450 रुपए में सिलेंडर देंगे’; कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, भाजपा हमलावर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला न्यायमूर्ति पूर्णेंदु सिंह द्वारा 29 अक्टूबर को सुनाया गया था और 13 नवंबर को हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फैसला अपलोड किया गया। कोर्ट का यह फैसला मुकेश कुमार पासवान द्वारा दायर की गई याचिका के जवाब में आया।

See also  रांची में शिमला से भी अधिक ठंडा, खेतों पर बिछी बर्फ की चादर, तीन दिन बाद और गिरेगा पारा

पुलिस की हो रही कमाई

न्यायमूर्ति सिंह ने अपने फैसले में कहा, “पुलिस, एक्साइज, राज्य वाणिज्यिक कर और परिवहन विभागों के अधिकारी इस शराबबंदी का स्वागत करते हैं, क्योंकि उनके लिए यह कमाई का जरिया है। शराब तस्करी में शामिल बड़े व्यक्तियों या सिंडिकेट ऑपरेटरों के खिलाफ बहुत कम मामले दर्ज होते हैं।

वहीं, शराब पीने वाले गरीबों या नकली शराब के शिकार हुए लोगों के खिलाफ अधिक मामले दर्ज किए जाते हैं। यह कानून मुख्य रूप से राज्य के गरीब लोगों के लिए ही मुसीबत का कारण बन गया है।”

पहले चरण में वोटिंग का फ़ाइनल आंकड़ा आया, 66.65 प्रतिशत हुआ मतदान, 1.79% की हुई बढ़ोत्तरी, महिला वोटर्स ने बदल दिया पासा ?

न्यायमूर्ति सिंह ने आगे कहा, “शराबबंदी कानून की कड़ी शर्तें पुलिस के लिए एक सुविधाजनक उपकरण बन गई हैं। पुलिस अक्सर तस्करों के साथ मिलीभगत में काम करती है। कानून से बचने के लिए नए तरीके विकसित किए गए हैं।”

See also  रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, पैसेंजर्स हुए परेशान, BJP सांसद आदित्य साहू भी मौजूद

इंस्पेक्टर के इलाके में हुई थी जब्ती

आपको बता दें कि याचिकाकार्ता मुकेश कुमार पासवान पटना बाईपास पुलिस स्टेशन में स्टेशन हाउस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। उन्हें इसलिए निलंबित कर दिया गया था क्योंकि राज्य के एक्साइज अधिकारियों ने उनके स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर छापेमारी की थी और विदेशी शराब जब्त किए थे।

उन्होंने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अदालत का रुख किया। उन्होंने विभागीय जांच के दौरान भी अपना पक्ष रखा। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा 24 नवंबर 2020 को जारी किए गए सामान्य आदेश के तहत उन्हें डिमोशन की सजा दी गई। इस आदेश में कहा गया है कि जिस पुलिस अधिकारी के क्षेत्राधिकार में शराब की बरामदगी होती है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट ने पाया कि यह सजा पहले से निर्धारित थी, जिससे पूरी विभागीय प्रक्रिया मात्र औपचारिकता बनकर रह गई। अदालत ने न केवल सजा के आदेश को निरस्त किया, बल्कि याचिकाकर्ता के खिलाफ शुरू की गई पूरी विभागीय कार्रवाई को भी निरस्त कर दिया।

See also  पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्र की पिटाई, परीक्षा देने गए दो छात्रों को कान पकड़वाया-माफी मंगवाई

झारखंड चुनाव में कैश का खेल ? गिरिडीह में टायर में किसने भेजे 25 लाख रुपए ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now