पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्र की पिटाई, परीक्षा देने गए दो छात्रों को कान पकड़वाया-माफी मंगवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2024

पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर बिहार पुलिस ने लिखा पत्र

पटना: पश्चिम बंगाल में बिहार के दो छात्रों की पिटाई का वीडियो तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंगाल के सिलीगुड़ी गए दो छात्रों के साथ गुंडागर्दी करते हुए उन्हे सोते हुए जगाया गया। इसके बाद उनकी पिटाई कर दी। कान पकड़वाकर माफी मंगवाया कि आगे बंगाल परीक्षा देने नहीं आएंगे। यही नहीं सर्टिफिकेट और डोमिसाइल भी मांगा गया। बाद में डरे छात्रों ने कान पकड़कर माफी मांगी और सर्टिफिकेट नहीं फाड़ने का अनुरोध किया।

पटना के दानापुर से आये दो छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी की सरकार जहां रोहिंगिया और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर रखती हैं वहीं अगर अपने ही देश के बच्चे, बिहार के बच्चे वहां(पश्चिम बंगाल) परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके साथ गुंडागर्दी हो रही है, उन्हें मारा जा रहा है, भगाया जा रहा है। यह तेजस्वी यादव भी देखें, राहुल गांधी भी देखें और बताएं की पश्चिम बंगाल एक राष्ट्र है या भारत का ही एक अंग है।"

 

See also  नितिन नबीन होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now