रांचीः 14वीं जेपीएससी में कथित धांधली को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रोजेक्ट भवन में मुलाकात की। उन्होने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने और मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग की।जयराम ने मंगलवार को जेपीएससी के मामले को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मुलाकात की थी। जयराम ने सवाल उठाया कि आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना ही परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जो परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और वैधता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।परीक्षा आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश की ब्लैकलिस्टेड कंपनी को जिम्मेदारी दी गई। दुर्भाग्यपूर्ण भी है और शर्मनाक भी।
14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंप कर मामले की सीबीआई जांच कराने और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग की।
आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना ही परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जो परीक्षा प्रक्रिया की… pic.twitter.com/70LESnhuki— Jairam Kumar Mahato MLA (@Tigerjairam) July 21, 2026
झारखंड गठन के काल से हीं प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले भी अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं और इस बार भी अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ है।
पहली JPSC से प्रारंभ हुआ घोटाले का खेल आज 14वें में भी जारी है। आज झारखंड का एक एक युवा JPSC/JSSC को संदेह की दृष्टि से देखता है। यदि राज्य सरकार दो दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो सड़क से सदन तक बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।जयराम ने मंगलवार को जेपीएससी के मामले को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मुलाकात की थी। जयराम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।



