‘घुसपैठिये हों या कोई और, हम सबको 450 रुपए में सिलेंडर देंगे’; कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, भाजपा हमलावर

कांग्रेस झारखंड में 25 से 30 सीट हासिल करेगी तो JMM के साथ रोटेशन पर होगा मुख्यमंत्री- गुलाम अहमद मीर

कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने एक चुनावी रैली में ऐसा कुछ कह दिया जिससे बवाल मच गया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सभी को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, फिर चाहे वे घुसपैठिए हों या कोई और हों।

जिसके बाद भड़की भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया और कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति को बताता है।

पहले चरण में वोटिंग का फ़ाइनल आंकड़ा आया, 66.65 प्रतिशत हुआ मतदान, 1.79% की हुई बढ़ोत्तरी, महिला वोटर्स ने बदल दिया पासा ?

कांग्रेस नेता ने यह बात प्रदेश के बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही। यहां उन्होंने कहा, ‘हमने वादा किया है कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, 1 दिसंबर से गैस सिलेंडर की कीमत सिर्फ 450 रुपए हो जाएगी। ये आम जनता, ना उसमें हिंदू देखा जाएगा, ना मुसलमान देखा जाएगा, ना घुसपैठिए देखा जाएगा, ना कोई और चीज देखी जाएगी।’

See also  तस्वीरें: नेमरा में धनरोपनी के बहाने हेमंत ने किसानों से किया सीधा संवाद, हर मुश्किल में दिया साथ खड़े होने का वचन

मीर के इस बयान को भाजपा ने हाथोंहाथ लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा, ‘देख लीजिए… कश्मीर से आए राहुल गांधी के एजेंट गुलाम अहमद मीर कह रहे हैं कि 450 रुपये में घुसपैठियों को सिलेंडर दिया जाएगा… ये सारी कवायद मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने के लिए हो रही है।’

झारखंड चुनाव में कैश का खेल ? गिरिडीह में टायर में किसने भेजे 25 लाख रुपए ?

भाजपा ने आगे लिखा, ‘आप बताइये सस्ते सिलेंडर पर पहला अधिकार किसका होना चाहिए…झारखंडियों का, लेकिन ये कांग्रेस आपका अधिकार आपसे छीनकर घुसपैठियों को देने का प्लान बना रही है। सावधान हो जाइये… ये बात सिर्फ एक सिलेंडर की नहीं है…इनके आगे के एजेंडे में जल,जंगल,जमीन भी है। हेमंत सोरेन जवाब तुम भी दो…कि आदिवासियों के अधिकारों पर हो रहे प्रहार पर मौन क्यों हो?’

मीर के इस बयान पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गिरिडीह जिले के बिरनी में कहा, ‘कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर बोल रहे हैं कि घुसपैठियों को 450 रुपए में गैस का सिलेंडर देंगे।

See also  चाऊमीन खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए 35 बच्चे, ले जाना पड़ा अस्पताल

लोहरदगाः पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सधनु भगत को दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान नहीं देने पर उठे सवाल

मेरे बहनों और भाइयों, आज झारखंड की पवित्र धरती संकट में है, इसे घुसपैठियों से बचा लो।’ उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों घुसपैठिए झारखंड में घुस आए हैं और सरकार ने उन्हें मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड बनवाने में मदद की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now