झारखंड में न बंटे हैं और न बेटेंगे लेकिन BJP वाले ‘कूटे जरूर जाएंगे’, हेमंत सोरेन का तंज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2024

21 नवंबर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निकलेंगे जिलों के दौरे पर, पलामू के लेस्लीगंज में आपकी योजना आपकी सरकार का होगा कार्यक्रम

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे नारे पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर एक सवाल के जवाब में हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां ना तो बंटे हैं, ना बटेंगे लेकिन ये (भाजपा) लोग चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने यहां अपने आवासीय कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में चुनाव प्रचार के बीच में आयकर के छापों की आलोचना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि बंटेंगे तो कटेंगे कहने वालों को महासमर में राजनीतिक रूप से कुटेंगे।

राहुल गांधी ने जमशेदपुर और बाघमारा में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मांगे वोट, कहा-‘हम नफरत को मोहब्बत से खत्म करके दिखाएंगे’

उन्हें बहुत कम समय मिला, लेकिन अल्प समय में ही उन्होंने राज्य को दिशा देने के लिए जो लकीर खींची है वह विरोधी भाजपा के सामने इतनी बड़ी दीवार बनकर खड़ी हो गई है कि जिसे भाजपा अब कभी पार नहीं कर पाएगी। महासमर में भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर सीएम सोरेन ने कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते…

See also  लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, पश्चिम बंगाल में पोस्टेड थे मृतक संतोष कुमार

पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार का चुनाव विपक्ष अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ रहा है। वह भी पूरी मजबूती से उनका सामना कर रहे हैं। यही मुकाबला पिछली बार 2019 में भी हुआ था और परिणाम क्या रहा है सभी जानते हैं। इस बार भी इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनादेश आएगा, उन्हें पूरा विश्वास है।

अमित शाह ने मीरा मुंडा के लिए की सभा, पूर्णिमा साहू के लिए जमशेदपुर में किया रोड़ शो

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य बनने के बाद पहली बार समय से पहले चुनाव हो रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है इसका सही जवाब उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है। आखिर क्या मजबूरी थी जो समय से एक डेढ़ महीने पहले राज्य में चुनाव कराए जा रहे हैं।

हम राज्य के युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल चुके थे, अब बस नौजवानों को इससे प्रवेश कराते हुए बड़ी संख्या में रोजगार और नौकरी देनी थी, लेकिन बीच में ही हमारे इम्तिहान का वक्त आ गया। एकबार फिर झारखंड में सरकार बनते ही नौकरी देने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।

See also  ट्रेजरी घोटाले की जांच सुस्तः CM के आदेश के 5 दिनों बाद भी CID तक नहीं पहुंचा जांच का आदेश

कल्पना के लिए अंबा बन गई ड्राइवर, बड़कागांव में थार में बैठकर पहुंची रैली को संबोधित करने

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now