अमित शाह ने मीरा मुंडा के लिए की सभा, पूर्णिमा साहू के लिए जमशेदपुर में किया रोड़ शो

अमित शाह ने मीरा मुंडा के लिए की सभा, पूर्णिमा साहू के लिए जमशेदपुर में किया रोड़ शो

जमशेदपुर: गृह मंत्री अमित शाह ने कोल्हान में शनिवार को ताबड़तोड़ कई कार्यक्रम किये। उन्होने झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के लिए वोट मांगा। पोटका में शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा के लिए सभा की, इसके साथ ही उन्होने जमशेदपुर पूर्वी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू के लिए रोड़ शो किया।

कल्पना के लिए अंबा बन गई ड्राइवर, बड़कागांव में थार में बैठकर पहुंची रैली को संबोधित करने
अमित शाह ने कोल्हान के पोटका विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि झारखंड का ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। इस चुनाव में आपको तय करना है कि यहां पर आदिवासी और पिछड़ों का अपमान करने वाली सरकार चाहिए या आदिवासी और पिछड़ों का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए। अगर आपको आदिवासी और पिछड़ों का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए तो आपको भाजपा की सरकार बनानी होगी।
कांग्रेस व जेएमएम वाले अगर पोटका, झारखंड में चुनाव प्रचार करने आएं तो पूछना कि 10 साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी, आपने आदिवासी कल्याण के लिए कितना बजट दिया। 2013-14 में इनका आदिवासी कल्याण का बजट 28 हजार करोड़ रुपये था, जबकि मोदी सरकार ने 2024-25 में आदिवासी कल्याण के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये आवंटित किया। कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने हमेशा आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों का अपमान किया। आजादी के 75 साल तक, देश में कभी कोई आदिवासी बेटा या बेटी देश का राष्ट्रपति नहीं बना। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक गरीब आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया और आदिवासियों का सम्मान किया।

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पिता लालू यादव ने किया भावनात्मक पोस्ट, लिखा-35 वर्ष की उम्र में बहुत कुछ सीखा और सिखाया है…

उन्होने राहुल गांधी के जमशेदपुर में हो रहे रैली पर हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा, SC-ST-OBC का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। अभी महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘हम मुस्लिम आरक्षण देंगे’। कर्नाटक में दिया है, हैदराबाद में दिया है। लेकिन आप लोग चिंता मत करो, जब तक भाजपा सरकार है, हम SC-ST-OBC के आरक्षण को हाथ नहीं लगाने देंगे।आज मैं पोटका की धरती से राहुल बाबा को पूछने आया हूं कि 10 साल तक केंद्र में यूपीए सरकार थी आपने इन 10 वर्षों में झारखंड को क्या दिया। राहुल बाबा… पोटका आओ तो हिसाब लेकर आना। यूपीए सरकार ने 10 वर्षों में झारखंड को 84 हजार करोड़ रुपये भेजे, जबकि मोदी सरकार के 10 साल के शासन में झारखंड को 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now