मेरी रिपोर्ट लिख लें साहब, फरियादी बन देर रात थाना पहुंचे SSP; जानें ऐसा क्यों किया

SSP-Rakesh

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की कार्यशैली की जांच के लिए एसएसपी (SSP) राकेश कुमार देर रात फरियादी बनकर थाने पर पहुंच गए। शहर में गश्त और थाना के ओडी ड्यूटी का रात में हाल जानने के लिए एसएसपी रात में सादे लिबास में थानों का निरीक्षण करने निकले।

बॉडीगार्ड को थाना के बाहर ही छोड़कर फरियादी बनकर कई थानों में घुसे। ओडी अधिकारी से बातचीत की। दो थाने में ओडी अधिकारी ने उन्हें नहीं पहचाना। थाने में ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी किसी फरियादी से किस लहजे में बात करते हैं, आमजन से उनका व्यवहार कैसा है, इसे परखा।

एमएस धोनी ने दौड़ाई फैन की रॉयल एनफील्ड बाइक, फ्यूल टैंक पर दिया ऑटोग्राफ

एसएसपी राकेश कुमार रात करीब डेढ़ बजे वह ब्रह्मपुरा थाने में पहुंचे। ओडी अधिकारी पहले तो नहीं पहचाना, लेकिन जब पहचाना तो सैल्यूट मारा। एसएसपी शहर के सभी थानों पर रात 12 बजे के बाद बारी-बारी से पहुंचे।

See also  प्रिंसिपल के कमरे में टेबल के नीचे चल रही थी 'रासलीला' CCTV ने पकड़ा तो..मैडम और सर गए नप

ओडी ड्यूटी के अलावा गश्त का हाल देखने के बाद महिला हेल्प डेस्क रात में कितना सजग है, इसकी स्थिति भी देखी। थानों का हर पहलुओं से निरीक्षण किया। इसमें कई जगहों पर कोताही और लापरवाही सामने आई।

बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय से ही निर्देश जारी किया गया है कि रात में हर सीनियर अधिकारी गश्त और थाने का हाल जानने निकलें। मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी सादे लिबास में निकल रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि लापरवाही को लेकर संबंधित थानेदार और ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से जवाब-तलब किया जाएगा। सभी अधिकारियों की आमजनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तत्परता के साथ काम करना है।

झारखंड में पहले चरण के 683 प्रत्याशियों में 235 करोड़पति, कांग्रेस की औसत संपत्ति सबसे ज्यादा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now