झारखण्ड में सिर्फ CNT/SPT चलेगा न कोई UCC चलेगा, न NRC चलेगा- हेमंत सोरेन ने दिया गुमला से अमित शाह को जवाब

Hemant on amit shah

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा है कि झारखंड को जो पैसे मिले हैं वो अधिकार है भीख नहीं । अमित शाह ने बीजेपी का  संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा था कि झारखंड को बीजेपी सरकार ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार से ज्यादा रक़म दी है।  

इतना ही नहीं हेमंत सोरेन ने गुमला से अमित शाह को जवाब देते हुए कहा कि झारखण्ड में सिर्फ CNT/SPT चलेगा न कोई UCC चलेगा, न NRC चलेगा।  

 

 

हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ” जुमलेबाजी में झारखण्ड की जनता नहीं फंसने वाली। भाजपा का बस चले तो यह लोगों के शरीर से एक-एक कतरा खून का निकाल ले।”

सोशल मीडिया पोस्ट पर  जेएमएम ने  अमित शाह के दावे पर जवाब देते हुए लिखा कि 

 

आज फिर से झारखंडियों की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है। जब भाजपा के नेता दूसरों को कहते हैं – “क्या वो अपने नानीघर से हमें पैसे दे रहे हैं?” तो आज अपनी शक्ल आइने में देख लें –

जो तीन लाख करोड़ का एहसान जताया जा रहा है, उसकी सच्चाई यह है:

झारखंड को मिले पैसे का सच :

•प्रत्येक झारखंडवासी निम्न वस्तुओं पर टैक्स देता है:
◦दैनिक उपयोग की वस्तुएं (सुई से लेकर कुरकुरे, बिस्किट)
◦खाद्य सामग्री (आटा-दाल)
◦वाहन (स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां)
•इस टैक्स का मात्र एक छोटा हिस्सा वापस मिलता है
•यह राशि हमारा संवैधानिक अधिकार है, कोई भीख नहीं
•100 रुपये के टैक्स पर मात्र 40 रुपये झारखंड को वापस मिलते हैं

झारखंडी प्राकृतिक संसाधनों का राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान है :

•कोयला: देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति
•लौह अयस्क: देश के औद्योगिक विकास का आधार
•यूरेनियम: राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका

इन संसाधनों के लिए राज्य को पूर्ण रॉयल्टी भी नहीं मिलती।

ऐसी स्थिति में भाजपा का हम पर एहसान जताना या भीख का भाव दिखाना हम झारखंडियों की गरिमा के विरुद्ध है, हमारा अपमान है

ग़ौरतलब है कि केंद्र से खनिजों की बकाया राशि माँग करते हुए जेएमएम एक लाख छत्तीस हज़ार करोड़ रुपए माँग रही है ।  सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद केंद्र को इतनी राशि झारखंड को वापस करनी है ।

 

BJP का घोषणा पत्र Live: झारखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड, आदिवासियों को इससे रखा जाएगा बाहर- अमित शाह

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now