केवल दो सीटों पर सस्पेंस, झारखंड में भाजपा ने पहली लिस्ट में टुंडी और बरहेट से क्यों नहीं उतारा प्रत्याशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2024

हुसैनाबाद का नाम बदलने को लेकर दिये गए बयान के खिलाफ हेमंता बिस्व सरमा परिवाद दायर, 'हुसैन कौन है और कहां से आया था' वाले बयान पर बवाल

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने कोटे की 68 में से 66 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया। 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसके बाद शनिवार को पार्टी के मुख्यालय प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सूची जारी की। भाजपा को अब केवल टुंडी और बरहेट विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों का नाम फाइनल करना है।

भाजपा ने फिलहाल टुंडी और बरहेट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। जानकारी के अनुसार टुंडी पर आजसू के साथ चर्चा चल रही है। वहीं बरहेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दमदार प्रत्याशी उतारने पर मंथन चल रहा है। बता दें कि एनडीए में भाजपा को 68, आजसू पार्टी को 10, जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सीट मिली है। बताया जा रहा है कि टुंडी सीट को लेकर अभी आजसू के साथ मंथन चल रहा है। ऐसे में इन दो सीटों पर भाजपा किसे प्रत्याशी बनाएगी इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है।

See also  हेमंत सोरेन रांची के रातू रोड़ एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन में नहीं होंगे शामिल, नितिन गड़करी को पत्र लिखकर बताया कारण

कौन हैं मुनिया देवी, जिन्हें भाजपा ने कल्पना सोरेन के खिलाफ गांडेय से मैदान में उतारा

भाजपा ने 12 महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया है। कोडरमा, निरसा, छतरपुर से महिला विधायकों को फिर मौका मिला है। वहीं झरिया से रागिनी सिंह, जगन्नाथपुर से पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को उतारा है। नए चेहरों में जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास साहू, पोटका से मीरा मुंडा, चाईबासा से गीता बलमुचू, जमुआ से मंजू देवी और गांडेय में मुनिया देवी को कल्पना सोरेन के खिलाफ मैदान में उतारा है। वहीं जामताड़ा सीट से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है।

झामुमो छोड़कर भाजपा में आए चंपाई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है। वहीं उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उतारा है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू की सियासी एंट्री हुई है। मीरा मुंडा को पोटका से तो पूर्णिमा को जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के धनवार विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

See also  बाबूलाल मरांडी ने जारी की सवालों की लिस्ट, कहा-शराब घोटाले में ACB विनय चौबे से पूछे ये 8 सवाल

बस ने टेंपो को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now