विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरण में एमिटी के दो छात्र समेत आठ पर केस, कुछ संदिग्ध हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2026

विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरण में एमिटी के दो छात्र समेत आठ पर केस, कुछ संदिग्ध हिरासत में

रांचीः चतरा से लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ पासवान के अपहरण मामले में मंगलवार को पुलिस ने एमिटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों समेत आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की। विधानसभा थाने में सौरभ की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रांची के अलावा हजारीबाग और रामगढ़ में भी कई जगहों पर छापेमारी की। कुछ संदिग्धों को पकड़कर विधानसभा थाना लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का फोकस विधायक के बेटे से मारपीट और अपहरण की पूरी घटना की कड़ी जोड़ने पर है।

बता दें कि धुर्वा के नयासराय स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के बाहर सोमवार शाम करीब चार बजे दो एसयूवी से पहुंचे युवकों ने सौरभ का अपहरण कर लिया था। घटना की जानकारी विधायक ने पुलिस को दी थी। इसके बाद रांची पुलिस ने दबिश बढ़ाई तो अपहर्ता यूनिवर्सिटी गेट से करीब एक किलोमीटर दूर सौरभ को छोड़कर भा गए थे।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 53 एजेंडों को मिली मंजूरी,झारखंड के सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे

आयुष और रौनक मास्टरमाइंड
पुलिस के अनुसार आयुष और रौनक ही इस अपहरणकांड के मास्टरमाइंड हैं। दोनों पहले सौरभ से मारपीट करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने विधायक पुत्र के अपहरण का प्लान बना लिया था। इसके बाद सौरभ के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। प्राथमिकी में आयुष और रौनक के अलावा प्रीतम, राहुल, रोहित, प्रकाश, बाबू और लकी को अभियुक्त बनाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now