कैफे में कपल को स्पेशल सुविधा, पर्दा उठाते ही हर केबिन में दिखा ‘हनीमून’ वाला सीन, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2024

cafe-cyber

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कैफे का अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। हर केबिन में लड़के-लड़कियां पर्दे के पीछे अश्लील हरकतें करते पाए गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदौर पुलिस ने शहर में संचालित सभी कैफे की जांच की बात कही है।

वायरल हुआ वीडियो मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कैफे का बताया जा रहा है। 50 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि कोई अचानक कोई एक के बाद एक केबिने के पर्दे हटाता है तो अंदर लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में दिखते हैं। कई नग्न हालत में थे और हड़बड़ाकर कपड़े पहनने लग जाते है। अब यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर करेंगे JMM नेताओं के साथ बैठक

डीसीपी जोन-1 विनोद मीना ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कैफे का प्रतीत हो रहा है। वीडियो की सामग्री बहुत अश्लील है। वीडियो की जांच की जा रही है। कैफे की जांच की जाएगी। रजिस्टर मेनटेन किया गया है या नहीं कि कौन-कौन आता है। कुछ गलत पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पुलिस ने कार्रवाई की है और आगे भी की जाएगी।

See also  घुटने भर पानी में स्कूल जा रहे हैं सिमडेगा के बच्चे, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस बीच मीडियाकर्मियों ने बड़ा गणपति से लेकर अंतिम चौराहे के बीच स्थित कैफों पर जाकर जांच पड़ताल की तो क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से ज्यादा कैफों में इस तरह के पर्दे वाले कैबिन पाए गए। कई में कम उम्र के लड़के-लड़कियां भी दिखे। कैफे के आसपास रहने वाले लोगों ने इनमें गलत गतिविधियों का आरोप लगाया।

मेरा नाम कल्पना मुर्मू सोरेन हैं बाबूलाल जी,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आखिर ऐसा क्या कह दिया जिस पर बिफरी गांडेय विधायक

उन्होंने कहा कि इनमें अधिकतर स्कूल कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते हैं, जिनसे प्रति घंटे के हिसाब से वसूली की जाती है। बदले में उन्हें गलत हरकतें करने की छूट दी जाती है। हिंदूवादी संगठनों ने इन कैफे में लव जिहाद जैसी गतिविधियों का भी आरोप लगाया है।

मल्हारगंज थाना क्षेत्र में दर्जनभर सरकारी और प्रायवेट स्कूल के होने के साथ तीन दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थान है। कई स्कूल व कोचिंग सेंटर के पास ही यह कैफे संचालित होते हैं। इसके अलावा इन कैफों के पास ही प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, अलीजा सरकार हनुमान मंदिर सहित एक दर्जन से ज्यादा मंदिर भी मौजूद है। धर्मस्थल, शिक्षा मंदिर अलावा क्षेत्र पूरी तरफ से रहवासी इलाका है, उसके वावजूद ये कैफे संचालक अश्लीलता के अड्डे धड़ल्ले से चला रहे हैं।

See also  DMFT घोटाले में आयकर विभाग की कार्रवाई, रांची-हजारीबबाग-बोकारो के 15 ठिकानों पर छापेमारी

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आया साइको किलर, 50 से ज्यादा मामलों में है आरोपी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now