रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आया साइको किलर, 50 से ज्यादा मामलों में है आरोपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 10, 2024

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आया साइको किलर, 50 से ज्यादा मामलों में है आरोपी

रांची: दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। इसी दौरान रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जब उसने हत्या, लूट, डकैती के 51 कांडों मामलों में वांटे राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।

JLKM में दूसरी लिस्ट आने के साथ ही विरोध शुरू, सिंदरी सीट पर उम्मीदवार के ऐलान पर बवाल
रांची के लालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोरहाबादी सब्जी बाजार से राजीव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि राजीव 16 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में आ चुका था। अबतक वो कई बार जेल जा चुका है और कई मामलों में वो फरार भी है। रांची जिला में उसके खिलाफ कुल 48 मामले दर्ज है। उसपर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के 51 संगीन मामले दर्ज है।

See also  रांची के डोरंडा में फायरिंग करने वाले सुजीत सिन्हा गिरोह का भंडाफोड़, 7 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now