मेरा नाम कल्पना मुर्मू सोरेन हैं बाबूलाल जी,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आखिर ऐसा क्या कह दिया जिस पर बिफरी गांडेय विधायक

Kalpana soren and babulal marandi

रांचीः  कल्पना सोरेन ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर हमला किया है । कल्पना ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी के उस बयान पर हमला करते हुए जवाब दिया जिसमें बीजेपी अध्यक्ष  कल्पना को हेमंत की पत्नी कह गोगो दीदी योजना पर बौखलाहट की बात कही थी  । कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर इसका जवाब दिया है । 

कल्पना सोरेन ने लिखा है कि

मेरा नाम कल्पना मुर्मू सोरेन है आदरणीय बाबूलाल जी!

मैं हेमन्त जी की पत्नी होने के साथ गांडेय की महान जनता का प्रतिनिधित्व भी करती हूँ।

इससे पहले मैं एक शिक्षिका थी, जिसे राजनीति में नहीं आना था – पर आप लोगों की तानाशाही के कारण मजबूरी में आना पड़ा।

पर यह शर्म की बात है कि एक तरफ़ पूरा देश नवरात्रि में नारी शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा की उपासना कर रहा है और दूसरी ओर आप एक नारी को अपमानित करते हुए ओछी टिप्पणियां कर रहे हैं।

माता रानी से आपकी सोच, सद्बुद्धि एवं विचारधारा सुधारने की प्रार्थना करती हूँ।

दरअसल बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी द्वारा गोगो दीदी योजना के फॉर्म को लेकर जेएमएम की आपत्ति पर बयान दिया है । बाबूलाल ने कहा है कि

- Advertisement -
LD-advertisement

झारखंड की माताओं बहनों के बीच गोगो दीदी योजना की स्वीकार्यता देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी बौखलाहट में हैं।

हेमंत गोगो दीदी योजना का दुष्प्रचार कर रहे हैं और सरकारी अधिकारियों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हेमंत की गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं हैं।

पिछले 5 सालों में जनता के साथ झूठा वादा करने वाले हेमंत को झारखंड की जनता करारा जवाब देगी।

ऐसा पहली बार है कि कल्पना सोरेन और बाबूलाल मरांडी दोनों आमने-सामने हैं । चुनाव से पहले दोनों नेताओं में तीखी बहस झारखंड विधानसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है ।

- Advertisement -
royal-soler-new

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now