मगरमच्छ के साथ स्टंट कर रहा था युवक, मुंह में डाला हाथ और तभी…; WATCH VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2024

crocodile viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को लिए तैयार रहते हैं। भले ही उनकी जान पर खतरा बन आए। इस तरह का वीडियो रोजाना वायरल होता रहता है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मगरमच्छ के मुंह के अंदर अपना हाथ रख देता है। उसके बाद जो होता है, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।

यह वीडियो द मिलियन ईयर्स स्टोन पार्क और पटाया क्रोकोडाइल फार्म का है। ऑडियंस के सामने मगरमच्छ का हैंडलर उसके साथ स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद जैसे ही उसने अपना हाथ उसके मुंह में डाला, तभी मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। हालांकि, युवक बाल-बाल बच गया और तुरंत ही अपना हाथ बाहर निकाल लिया।

ट्रैफिक जाम में फंसी लड़की ने किया कुछ ऐसा कि देखने वाले रह गए हैरान, VIDEO वायरल

इस घटना को लाइव देख रहे लोग हैरान रह गए। राहतभरी बात रही कि शख्स को ज्यादा चोट नहीं लगी। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक साढ़े सात लाख लोग लाइक कर चुके हैं। मगरमच्छ के हमला बोलने के बाद शख्स अपने हाथ को देखता है और फिर वहां से वापस चला जाता है, जबकि मगरमच्छ भी वापस पानी में चला जाता है।

See also  पलामू में बारात गाड़ी और डीजे वाहन में भीषण टक्कर, 4 की मौके पर हुई मौत, 10 लोग घायल

इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि उसे खुश होना चाहिए कि उसने तुम्हारा हाथ छोड़ दिया। एक और यूजर ने लिखा कि शख्स अपने परिवार को पालने के लिए ऐसा कर रहा है। वहीं, एक यूजर का कहना था कि जानवरों से उलझना नहीं चाहिए, क्योंकि उनकी शारीरिक भाषा को आप नहीं जानते।

प्रधानमंत्री ने सेट किया चुनावी एजेंटा, रोटी-बेटी और माटी पर होगा चुनाव, झारखंड में आदिवासी और हिन्दुओं की आबादी घटने पर चिंता जताई, जेएमएम कांग्रेस के वायदों पर किया हमला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now