Viral Video: 30 सेकंड में सब खत्म, खाने की थाली से पहले ही आ गई मौत; वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2025

Indore-Viral-Video

Viral Video: सोशल मीडिया एक्स पर 54 सेकंड का दुखद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर जिंदगी का क्या भरोसा, कब किसे और कहां पर ऐसे हालात देखने को मिले। इस वीडियो में रेस्टोरेंट में खाने गए व्यक्ति की टेबल बैठने के दौरान ही मौत हो जाती है। इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दिल दहला देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है, कुछ लोग रेस्टोरेंट में बैठे दिख रहे हैं। वेटर आता है और ऑर्डर लेकर जाता है। तभी एक युवक अपनी कुर्सी से उठकर दूसरी ओर जाता है। जबकि दूसरी कुर्सी पर बैठा एक अन्य शख्स अपनी कुर्सी को आगे खींचता है और फोन निकालकर कुछ चेक करता है। अब तक सब कुछ सामान्य चल रहा है।

ED ने रांची और दिल्ली के 9 ठिकानों पर जमीन घोटाला में मारा छापा, 50 लाख रुपए और कई दस्तावेज जब्त

See also  फोटोशूट को यादगार बनाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, कलर बम से झुलसी दुल्हन; देखें VIDEO

लेकिन कुछ देर बाद चश्मा पहना व्यक्ति अपनी छाती पर हाथ रखता है और देखते-देखते टेबल पर ही गिर जाता है। परिवार वाले उसे उठाकर बैठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक कथित रूप से शख्स की मौत हो चुकी रहती है। उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। वीडियो इंदौर का बताया जा रहा है। लेकिन वीडियो की पुष्टि लाइव दैनिक नहीं करता हैं।

सोशल मीडिया पर शख्स की अचानक मौत का वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर हैरान हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो अपना अनुभव भी साझा किया है। एक शख्स ने लिखा, “पता नहीं आजकल ऐसे ही अचानक से इंसान की जान चली जा रही है, लेकिन सरकार किसी की जांच नहीं करवा रही है कि आखिर किस वजह से ऐसा हो रहा है।

See also  केंद्र कर दे बकाया राशि का भुगतान तो ग्राम प्रधानों का बढ़ा देंगे वेतन, 500 में देंगे गैस सिलेंडर, जामताड़ा में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

कम से कम बीमारी का पता तो चले।” वीडियो को 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ यूजर ने लिखा, “इंदौर का एक रेस्टोरेंट – दोपहर 2 बजे… फोन पर बात हो रही है, खाने का आर्डर दिया गया, थाली तो आई लेकिन खाने से पहले मौत आ गई। केवल 30 सेकंड में सब खत्म.. जिंदगी इतनी अनिश्चित है कि पता नहीं किस पल ऊपरवाले का बुलावा आ जाए।”

प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो सूरत से सीधे उसकी ससुराल में पहुंच गया प्रेमी और फिर खूनी खेल…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now