- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

वॉट्सएप में हुई दिक्कत से गंदे काम का खुलासा, UPSC छात्रा के बेडरूम-बाथरूम तक मिले कैमरे

delhi-spy-camera

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मकान मालिक के लड़के ने एक युवती के बेडरूम और बाथरूम में स्पाई कैमरे लगा दिए थे। युवती किराये के मकान में रह कर सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। मकान मालिक का लड़का उसके वॉट्सएप को भी अपने लैपटॉप में लॉगइन कर उसकी चैट पर निगरानी रखने लगा था।

वॉट्सएप को अज्ञात लैपटॉप पर लॉगइन देखकर युवती को शक हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी। शकरपुर थाना पुलिस ने कमरे में लगे दोनों कैमरे जब्त कर आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया है। शकरपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके वॉट्सऐप में कुछ तकनीकी दिक्कतें हुई। उसने यह बात अपने दोस्तों को बताई और इसे ठीक करने में मदद मांगी।

See also  उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होंगे खरगे, राहुल और तेजस्वी, दूसरे चरण के वोटिंग से पहले विपक्ष का होगा शक्ति प्रदर्शन

मालिक को मुसीबत में देख कोबरा से भिड़ा पिटबुल, पटक-पटक कर मारा; VIDEO

उसके एक दोस्त ने बताया कि उसका वॉट्सएप किसी दूसरे के डिवाइस (मोबाइल/ लैपटॉप) पर लॉगइन है। पीड़िता ने तुरंत वॉट्सएप लॉगआउट किया और शक होने पर अपने कमरे की तलाशी ली। उसने बाथरूम के होल्डर में एक स्पाई कैमरा लगा हुआ पाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के कमरे की तलाशी ली तो बेडरूम में भी एक बल्ब के होल्डर में स्पाई कैमरा लगा हुआ मिला।

मकान मालिक के बेटे को दी थी चाबी

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव या दिल्ली से बाहर जाने पर अक्सर मकान मालिक के बेटे करण को अपने कमरे की चाबी देकर जाती थी। उसी दौरान इसने दोनों जगहों पर कैमरा लगाया होगा। पुलिस ने करण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि युवती तीन माह के लिए गांव गई थी। इस दौरान चाबी उसके पास थी। इसी का फायदा उठाकर उसने तीन स्पाई कैमरे खरीदे, जिनमें से एक लड़की के बेडरूम और एक बाथरूम में लगा दिया।

See also  Spicejet Employee Slaps CISF: महिला कर्मचारी को ड्यूटी के बाद घर मिलने बुलाया, CISF कर्मी को मारा थप्पड़, देखें VIDEO

महिला टीचर के बारे में लिखी गंदी बात, छात्र को लड़कियों से पिटवाया; सदमे में पिता बीमार

मेमोरी कार्ड में थे रिकॉर्ड वीडियो

आरोपी ने बताया कि इंस्टॉल किए गए कैमरे ऑनलाइन ऑपरेट नहीं होते थे। इनमें मेमोरी कॉर्ड लगा हुए थे। इसलिए वीडियो स्टोर करने के लिए वह बिजली रिपेयर आदि के नाम पर लड़की से कमरे की चाबी मांग लेता था, ताकि वह मेमोरी कार्ड से वीडियो लैपटॉप में ट्रांसफर कर सके। उसने युवती का वॉट्सएप अकाउंट भी अपने लैपटॉप में लॉगइन कर लिया था।

रांची में हो रही बारिश, अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, 40 KM की स्पीड से चल रही हवाएं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now