रांची में हो रही बारिश, अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, 40 KM की स्पीड से चल रही हवाएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2024

रांची-खूंटी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा राज्य के कई हिस्सों में मौसम

Jharkhand weather: झारखंड में एकबार फिर से मौसम बदल गया है। रांची सहित अन्य क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन बजे से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने झारखंड में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में बुधवार को सभी स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। लेकिन, उसके बाद 27 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होगी।

बारिश को लेकर येलो अलर्ट

इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश का होने के येलो अलर्ट और गरज के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 25 से 27 सितंबर के बीच पूरे राज्य में गहरे बादल छाए रहेंगे। राजधानी समेत विभिन्न भागों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 25 को राज्य के सभी स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

See also  श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्य वासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की

लोहरदगा मांगे स्थानीय प्रत्याशी सुन रायशुमारी से भागे रामेश्वर उरांव, कांग्रेसियों ने जमकर काटा बवाल, सुखदेव भगत ने भी खोला मोर्चा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न क्षेत्र के कारण यह आंध्र और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इसका झारखंड पर भी असर पड़ेगा और अगले तीन दिन तक रहेगा। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में एक निम्नदबाव बनने की वजह से झारखंड का मौसम प्रभावित होगा।

मॉनसून पिछले 24 घंटे से सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मानसून पिछले 24 घंटे से सक्रिय है। इस सिस्टम के कारण राज्य में कोल्हान के जिलों समेत कई भागों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में 72 मिमी बारिश हुई। गोड्डा में 48.2 मिमी, हजारीबाग में 44.5, जामताड़ा में 40.2, दुमका में 32.8, बोकारो 29.6, रामगढ़ 26.4, जमशेदपुर में 26.0, गिरिडीह 19.0 मिमी समेत राज्य के पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। रांची में छिटपुट बारिश हुई। राज्य में एक जून से लेकर अब तक 948 मिमी बारिश हुई हुई, जो सामान्य 984.7 मिमी से मात्र चार फीसदी कम है। वहीं, रांची में इस सीजन के दौरान 1162.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 16 फीसदी अधिक है।

See also  Cm Yogi की बुलाई गई बैठक में नहीं पहुंच दोनों उपमुख्यमंत्री, लखनऊ में बुलाई थी अहम मीटिंग

बीजेपी की गोगो दीदी योजना पर हेमंत का पलटवार, 20 वर्ष तक क्यों नहीं की शुरुआत, चतरा मेंं योजनाओं की दी सौगात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now