पलामू में होमगार्ड कार्यालय में तैनात मुंशी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 5, 2026

पलामू में होमगार्ड कार्यालय में तैनात मुंशी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा

पलामू: जिले के होमगार्ड में तैनात मुंशी को घूस लेने के आरोप में पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। होमगार्ड कार्यालय में तैनात मुंशी साकेश कुजूर उर्फ सकेंद्र होमगार्ड के जवान को कमान देने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस ले रहा था। पूरी कार्रवाई को लेकर पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने एक बयान जारी किया है और गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है।

पलामू प्रमंडलीय एसीबी को होमगार्ड के एक जवान ने शिकायत की थी कि वह कमान को लेकर एक अधिकारी से मिला था। इसके बाद उस अधिकारी ने मुंशी सकेंद्र और तुलसी से मुलाकात करने को कहा था। इसी दौरान सकेंद्र और तुलसी ने कमान की एवज में 10 हजार रुपये घूस मांगा और कहा कि अधिकारी का आदेश है।

मामले की पूष्टि के बाद हुई गिरफ्तारी
होमगार्ड ने इस पूरे मामले को लेकर उस अधिकारी से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि 120000 मिलता है, 10 हजार देने में क्या दिक्कत है। ड्यूटी के लिए कमान देने की एवज में लगातार घूस की मांग की जा रही थी। होमगार्ड जवान की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाया। सबसे पहले पूरे मामले का सत्यापन किया।

See also  पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के वर्करों पर लाठीचार्ज, भागलपुर में अदानी को फ्री में जमीन देने का विरोध

सत्यापन के बाद गुरुवार को एसीबी की टीम ने होमगार्ड कार्यालय से ही मुंशी सकेंद्र को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मेडिकल जांच करने के बाद एसीबी की टीम मुंशी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। एसीबी की टीम यह भी जांच कर रही है कि वह अधिकारी कौन है और उनकी कितनी भूमिका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now