- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

आजसू को बीजेपी लोहरदगा देने के लिए राजी, जानिए किन-किन सीटों पर बन चुकी है बात ? जेडीयू को बीजेपी कितनी सीटें देगी ?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2024

Amit shah meet sudesh mahto with himanta biswa sarama

रांचीः जिस लोहरदगा सीट पर २०१९ में बीजेपी की सरकार चली गई उस सीट पर इस बीजेपी ने जिद छोड़ दी है । माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी लोहरदगा सीट सुदश महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन को देने के लिए राजी है। इतना ही नहीं जुगसलाई सीट भी बीजेपी सुदेश को दे सकती है । 

अमित शाह से क्या बात हुई ?

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी आखिरी दौर में है ।  बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के फार्मूले को  फाइनल कर चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटना चाहती है। गृहमंत्री अमित शाह के साथ रविवार को रात आजसु अध्यक्ष सुदेश महतो की घंटे भर की बैठक में झारखंड में एनडीए को स्वरूप देने की कवायद के तहत बैठक हुई ।

See also  लोहरदगा में राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोगों से किया सीधा संवाद, दीदी कैफे योजना का किया निरीक्षण

हाईवे, गड्डा और सियासत, बीजेपी को उल्टा पड़ा दांव, सोशल मीडिया पर भारी पड़ रहा है जेएमएम

आजसू कितनी सीटें चाहती हैं ?

बताया जा रहा है कि  आजसू झारखंड विधानसभा चुनाव में 13 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आजसू को 9 से 10 सीट देने का मन बनाया है और इसी के इर्द-गिर्द अमित शाह और सुदेश महतो के बीच बैठक में चर्चा भी हुई।

कल्पना का क्रेज है बरकार ,गढ़वा में मंईयां सम्मान यात्रा में दिखाई ताकत, यात्रा में जुटी हजारों महिलाएं देख विरोधियों के होश उड़े!

आजसू से कितनी सीटों पर बात पक्की

रविवार को हुई बैठक में गृहमंत्री ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उन सभी सीटों पर बात की जिस पर आजसू दावा कर रही है ।माना जा रहा है कि आजसू प्रमुख और गृहमंत्री अमित शाह के बीच एक बैठक अगले सप्ताह फिर से हो सकती है। उसी बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला लॉक कर दिया जाएगा।

See also  झारखंड में अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, विज्ञापन को लेकर भी कार्रवाई की मांग

इन-इन सीटों पर आजसू की बात बनी

फिलहाल जिन 9 सीटों को आजसू को देने पर सहमति बनती दिख रही हैं..वो सीटें इस प्रकार है….
1.डुमरी
2.पाकुड़
3.सिल्ली
4.रामगढ़
5.लोहरदगा
6.मांडू
7.सिमरिया
8.गोमिया
9.जुगलसलाई

इसके अलावा एक या दो अन्य सीटों पर भी आजसू और बीजेपी के बीच चर्चा चल रही है।

Sudesh mahto barkagaon
बड़कागांव में आयोजित आजसू का सम्मेलन

आखिरी फैसला 28 सितंबर  तक

आजसू  को कितनी सीटें मिलेंगी इस पर 27 या 28 सितंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में आखिरी फैसला हो सकता है । सूत्रों के हवाले से माना जा रहा है कि नौ सीटें तो  बीजेपी देने के लिए तैयार है लेकिन इसमें सिर्फ एक या दो सीटों का ही इजाफा हो सकता है । माना जा रहा है कि बड़कागांव सीट पर बात अटकी हुई है ।

जेडीयू को एक सीट मिलेगी

दूसरी तरफ एनडीए की घटक दल जेडीयू 5 सीटों पर दावा कर रही है। लेकिन फिलहाल बीजेपी 1 सीट देने का मन बना रही है। बीजेपी जमशेदपुर ईस्ट की सीट जेडीयू नेता सरयू राय के लिए दे सकती है । झारखंड 81 सीटों में बीजेपी 69 से 70 सीटों पर खुद लड़ना चाहती है और अपने सहयोगी दलों को 11 से 12 सीटों पर निपटाना चाहती है।

See also  सुबह सुबह रांची में ED की छापेमारी, एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर चल रही है रेड

दशहरा तक उम्मीदवारों का एलान

सूत्रों के मुताबिक दशहरा तक बीजेपी उम्मीदवारों की सूची पर सीईसी बैठक कर सकती है और दशहरा बाद पहली सूची जारी कर सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now