अंधेरे में प्रेमिका से कर रहा था बात, पत्थर लेकर दौड़ाने लगा पिता; प्रेमी को कूच कर मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2024

गैंगस्टर के प्यार में पागल IAS अधिकारी की पत्नी, किडनैपिंग केस में भी आया नाम, जानिये क्या हुआ इसका अंजाम

झारखंड के गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी गांव स्थित एक कुआं से अरविंद ठाकुर की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने के मामले का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है। युवक की प्रेमिका के पिता प्रदीप पंडित ने ही युवक की हत्या करके शव को कुआं में फेंक दिया था। पुलिसिया पूछताछ के दौरान प्रदीप पंडित ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। गांडेय पुलिस ने आरोपी प्रदीप पंडित को हत्या के आरोप में मामला दर्ज करते न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है।

अंधेरे में प्रेमिका से कर रहा था बात

पुलिस ने घटनास्थल से अभियुक्त का खून लगा हुआ शर्ट, मृतक अरविंद ठाकुर का शर्ट और चप्पल बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक अरविंद ठाकुर और आरोपी प्रदीप पंडित की पुत्री के बीच में कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रदीप पंडित युवक को बात करने से मना करता था। इसी क्रम में बीते शनिवार को कर्मा पूजा की रात अरविंद अपनी प्रेमिका से मिलने भोगतिया लोहारी गांव पहुंचा। रात के अंधेरे में अरविंद अपनी प्रेमिका से घर के पीछे स्थित बाड़ी में बातचीत कर रहा था जिसकी भनक प्रदीप पंडित को लग गई।

See also  गयाजी एयरपोर्ट के कोड 'GAY' को लेकर विवाद, BJP सांसद की मांग से LGBTQ एक्टिविस्ट नाराज

अंधेरे में प्रेमिका से कर रहा था बात, पत्थर लेकर दौड़ाने लगा पिता; प्रेमी को कूच कर मार डाला

देखते ही पत्थर लेकर दौड़ाने लगा पिता

प्रदीप पंडित एक पत्थर लेकर अरविंद को दौड़ाया। अरविंद के दौड़ने के क्रम में उसका पैर झाड़ी में फंस गया जिससे वह गिर गया। इसी क्रम में प्रदीप पंडित ने अरविंद के चेहरे पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

टूटे हुए थे शव के सभी दांत

युवक के पिता परमेश्वर ठाकुर ने रविवार शाम गांडेय थाना में अपने अपने बेटे की गुमशुदगी का आवेदन दिया था। आवेदन मिलने के बाद पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी। युवक का लास्ट लोकेशन भोगतिया लोहारी गांव बता रहा था । इसी क्रम में सोमवार शाम प्रदीप पंडित के घर के पीछे चेतलाल पंडित के बारी में स्थित कुंआ से अरविंद ठाकुर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को जब बरामद किया उस समय शव के सभी दांत टूटे हुए थे। शरीर के विभिन्न जगह चोट के भी निशान थे ।

See also  लखनऊ नगर निगम में 80 प्रतिशत सफाईकर्मी बांग्लादेशी और रोहिंग्या, खुफिया रिपोर्ट से खलबली

ढाई घंटे तक हुई ब्रेन की सर्जरी, मरीज देखती रही जूनियर एनटीआर की फिल्म; VIDEO

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने जाम की थी सड़क

गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी गांव स्थित एक कुआं से सोमवार शाम 21 वर्षीय अरविंद ठाकुर नामक युवक का शव गांडेय पुलिस ने बरामद किया था। सोमवार शाम कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने में शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार की शाम को मृतक के परिजन और ग्रामीण शव के साथ थाना पहुंचे और गांडेय पुलिस से हत्या में शामिल सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

रॉन्ग साइड से आ रही SUV से टकराई बाइक; बाइकर की मौत, खतरनाक हादसे का VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now