धनबादः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को धनबाद पहुंचे। बोकारो में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में राजकीय महोत्सव में शामिल होने के बाद दोनों धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। वहां वो धनबाद से बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवदंपति को आर्शीवाद दिया। कल्पना सोरेन ने सांसद की बेटी साक्षी को अपने हाथों से तोहफा भी दिया। इस दौरान जेएमएम विधायक मथुरा महतो और सांसद ढुल्लू महतो के बड़े भाई शत्रुध्न महतो के साथ पूरा परिवार मौजूद रहा।





