- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले दोनों आरोपी अरेस्ट, लोहरदगा और मुरी में पुलिस ने की थी छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2026

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, NIA ने शुरू की जांच

रांचीः निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। घटना रात करीब 12.30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो युवक कार्यालय परिसर में पहुंचे और पेट्रोल से भरी कांच बोतलों में आग लगाकर उन्हें कार्यालय की ओर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आतंकी धाराओं के तहत अब केस चलेगा।एसएसपी ने इस मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने हमलावरों की तलाश में मुरी और लोहरदगा में दबिश की।

रांची पुलिस का चान्हो थाना खेलारी डीएसपी के नेतृत्व में दो संदिग्ध को लेकर लोहरदगा आई थी। लोहरदगा में सदर थाना पुलिस के समक्ष उसकी पहचान कराई गई, पर नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस की टीम लोहरदगा से संदिग्धों को लेकर पलामू रवाना हो गई। सूत्रों की माने तो रांची में संघ दफ्तर पर फेंके गए बम के मामले में दो संदिग्धों की गिरफ्तारी रांची के मुरी से हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
NIA जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को एनआईए की तीन सदस्यीय टीम भी आरएसएस कार्यालय पहुंची और जांच शुरू कर दी। टीम ने करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक की। इसके बाद सदस्य छत पर गए, जहां बोतलों के टूटे हुए टुकड़े पड़े थे। टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए और करीब 3.30 बजे वहां से लौट गए। हालांकि इस संबंध में एनआईए की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू, जेडीयू विधायक सरयू राय, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और बीजेपी विधायक सीपी सिंह समेत कई नेता आरएसएस कार्यालय पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

See also  रांची के जगन्नाथपुर से लापता बच्चा गाजियाबाद से बरामद, 6 मार्च को हो गया था गायब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now