मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं, फेसबुक लाइव पर बोलकर नदी में कूद गई दो बच्चों की मां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2024

लातेहार के बलबल नदी में दो महिला समेत तीन ग्रामीण और बकरियां बह गये, तलाश जारी

Ramgarh: झारखंड के रजरप्पा में दो बच्चों की मां ने फेसबुक पर लाइव आकर मां छिन्नमास्तिका मंदिर के पास दामोदर नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान महिला ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी आत्महत्या के लिए पति व सास- ससुर को जिम्मेवार ठहराया। महिला बालीडीह थाना अंतर्गत कराड़िया जैनामोड़ की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का पति देवेंद्र धर रामगढ़ में वन विभाग में हैं। महिला की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।

महिला की पहचान बालीडीह थाना के कराड़िया जैनामोड़ निवासी देवेन्द्र धर की पत्नी राखी कुमारी के रूप में हुई है। इस दौरान वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर लेकिन उसे बचाया नही जा सका। वह गहरे पानी के अंदर समा गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रजरप्पा पुलिस को दिया।

ढाई घंटे तक हुई ब्रेन की सर्जरी, मरीज देखती रही जूनियर एनटीआर की फिल्म; VIDEO

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय व अवर निरीक्षक विकास कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद महिला नहीं मिली। वर्ष 2020 में उसकी शादी बालीडीह थाना अंतर्गत कराड़िया जैनामोड़ निवासी देवेन्द्र धर के साथ हुई थी। बड़ी बेटी की उम्र दो वर्ष व छोटी की उम्र 8 माह है।

See also  राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बनाया ऑर्ब्जवर, हेमंत सोरेन की नाराजगी दूर करने का प्रयास तेज

शादी के बाद से ही उनके बीच खटपट शुरू हो गई। इसके कारण तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2021 में महिला के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी। पति ने किसी भी तरह की आपसी मनमुटाव की बात को सिरे से नकार दिया है।

रॉन्ग साइड से आ रही SUV से टकराई बाइक; बाइकर की मौत, खतरनाक हादसे का VIDEO

दामोदर नदी में छलांग लगाने से पूर्व महिला तांत्रिक घाट पहुंची। काफी देर तक वहां चुपचाप बैठी रही। उसके बाद उसने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला। आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप अपने पति के अलावा सास-ससुर पर लगाया। उसने लिखा कि मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेवार मेरे पति व सास-ससुर है। इसके बाद वह फेसबुक में लाइव आकर नदी में छलांग लगा दी।

JDU की पूर्व MLC मनोरमा सिंह के घर रेड में मिला 4 करोड़ से ज्यादा कैश और भारी मात्रा में हथियार

See also  रांची में वर्चस्व की लड़ाई में 15 राउंड फायरिंग, 3 को लगी गोली; 2 की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now