- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झुमरी तिलैया अब कलाकंद ही नहीं आलू चिप्स और मड़ुवा कूकीज के लिए हो रहा है फेमस, पढ़कर मुंह में आ जाएगा पानी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2024

cookies

कोडरमाः रेडियो पर फरमाइशी गीतों के लिए फेमस कोडरमा का झुमरी तिलैया शहर प्रसिद्ध मिठाई कलाकंद के बाद आलू चिप्स और मडुवा के कुकीज के लिए जाना जाएगा। बाजार समिति परिसर में आलू चिप्स प्रसंस्करण इकाई और मडुवा बेकरी प्रसंस्करण इकाई की शुरुआत की गई है। फिलहाल यहां महिलाओं के प्रशिक्षण के साथ छोटे पैमाने पर उत्पादन भी शुरू हो गया है। जल्द ही यहां से उत्पादित आलू चिप्स और मडुवा के कुकीज एक बड़े ब्रांड के रूप में अपग्रेड किए जाएंगे।

चिप्स और  मड़ुवा कूकीज हो रहा है फेसम

दरअसल कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया समेत आसपास के इलाकों में आलू की बेहतर पैदावार होती है, इसके अलावा जयनगर और तिलैया डैम के इलाके में मडुवा की बेहतर पैदावार देखते हुए इन दोनों प्लांट की स्थापना जिला प्रशासन के द्वारा की गई हैं। आलू और मडुवा के उत्पादन करने वाली महिला किसानों को सीधे तौर पर इससे जोड़ा गया हैं जो आलू और मडुवा के उत्पादन से लेकर चिप्स और कुकीज बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी।

See also  रांची में चोरी कर भाग रहे चोरों को लोगों ने खदेड़ा, तीन गाड़ियों में लगा दी आग

Screenshot 2024 09 18 111927

Pagers Blast: समझिए इजराइल ने कैसे हर जेब में पहुंचा दिया बम ? कैसे स्वीच लगाया, कैसे संदेश भेजा और कहां से आया था पेजर
महिलाओं ने झुमरी तिलैया को दी नई पहचान

बेकरी प्रोडक्ट और आलू चिप्स तैयार करने वाले कुशल कारीगरों के द्वारा इन महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया के साथ-साथ महिलाओं को खाद्य सुरक्षा के मनको से भी अवगत कराया जा रहा है। समय-समय पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ट्रेनिंग सेशन में पहुंचकर महिलाओं को उत्पाद तैयार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां से अवगत करा रहे हैं, ताकि टेस्ट में बेस्ट के साथ शुद्धता की प्रमाणिकता भी नजर आए। kodrama

जल्द ही बाजार में उतरेंगे तिलैया के आलू चिप्स और कुकीज

इन दोनों यूनिट के लिए खेतों से लेकर यहां उत्पाद तैयार करने के लिए 500-500 महिला किसानों को चयनित किया गया है, जिसके जरिए कोडरमा में बने ब्रांडेड आलू चिप्स और मडुवा के कुकीज बाजार में उतारने की पुरजोर तैयारी है। इसके साथ ही उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग तक महिला किसान सीधे लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की नई राह गढ़ेंगी।

See also  बांग्लादेश में एक और हिंदू की पीट-पीट कर हत्या, भीड़ ने अमृत मंडल को बेरहमी से मारा

प्रतियोगिता जीतने के लिए शख्स ने एक साथ निगली 3 इडली, तड़प कर गई जान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now