- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

प्रतियोगिता जीतने के लिए शख्स ने एक साथ निगली 3 इडली, तड़प कर गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2024

idili

लोग अपनी जीत दर्ज कराने के लिए क्या से क्या नहीं करते हैं। कई बार इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। केरल में एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने प्रतियोगिता में जीत के लिए तीन इडली एक साथ निगल ली। जिसकी वजह से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

आपने अक्सर सुना होगा कि भोजन को आराम से खाना चाहिए। यदि हम जल्दी-जल्दी खाते हैं तो इसका शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। हाल ही में एक व्यक्ति की मौत इस बात का दर्दनाक उदाहरण बन गई है। केरल के पलक्कड़ जिले के कांजिकोड़ में आयोजित इडली खाने की प्रतियोगिता के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई।

काहे की शराबबंदी!, बिहार में सरकारी दफ्तर में मिली शराब की बोतलें, मुखिया के पति समेत 7 गिरफ्तार

मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुरेश के रूप में की गई है जो पलक्कड़ के अलमरम का निवासी था। यह घटना ओणम के मौके पर नलमरम, कोल्लापुर में आयोजित इडली खाने की प्रतियोगिता के दौरान घटी। सुरेश ने प्रतियोगिता में भाग लेते समय एक साथ तीन इडली निगलने की कोशिश की। इस जल्दबाजी के कारण वह असहज महसूस करने लगा। चुल्लिमाड़ा वार्ड सदस्य मिनमनी आर के अनुसार, सुरेश ने जैसे ही इडली निगलने की कोशिश की, वह गले में फंस गई और उसे सांस लेने में कठिनाई होने लगी।

See also  इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया जहर, 4 ने की पेट्रोल छिड़कने की कोशिश; VIDEO

सुरेश की हालत तेजी से बिगड़ी और उसे नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन स्थिति में कोई सुधार न होने के कारण उसे वालयार के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुरेश पेशे से ट्रक ड्राइवर था और उसकी मौत की खबर से उसके परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरा शोक है। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। सुरेश की अचानक मौत ने ओणम की खुशी को मातम में बदल दिया है।

कंपनी ने इतना काम कराया कि महिला कर्मी की हो गई मौत, बॉस पर भड़कीं मां

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now