औरंगाबाद में बंद घर से 75 लाख से ज्यादा की चोरी, कैश और गहने लग उड़े चोर, घर के मालिक गए थे रांची

औरंगाबाद में बंद घर से 75 लाख से ज्यादा की चोरी, कैश और गहने लग उड़े चोर, घर के मालिक गए थे रांची

डेस्कः शुक्रवार की रात बिहार के औरंगाबाद जिले में चोरों ने जमकर तांडव मचाया।जिले के दाउदनगर थाना इलाके के दाउदनगर-औरंगाबाद रोड में भखरुआं तिवारी मुहल्ला में एक बंद घर में भीषण चोरी की घटना घटी है। श्रीनाथ तिवारी के घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 75 लाख के सोना-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए नगद चुरा लिए।
कहां हुई चोरी की घटना?
जानकारी के मुताबिक, जिस घर में चोरी की घटना घटी है, वह दाउदनगर-औरंगाबाद रोड पर अरविंद हॉस्पिटल के सामने सड़क से लगभग 100 फीट दूर है। घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की देर रात स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन भी किया।
चोरी के वक्त कहां थे घर के मालिक
मिली जानकारी के अनुसार, घर के मालिक अपनी पत्नी के साथ रांची में थे। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घर के मालिक के भाई दशरथ तिवारी की ओर से दाउदनगर थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि सोने के दो चेन और दो हार, चार सोने का कंगन, चार सोने की अंगूठी, चार सोने का झुमका, दो सोने का नथिया-मांगटिका (सभी मिलाकर करीब 500 ग्राम सोना होगा) की चोरी हुई, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपए होगी।
घटना के बारे में पुलिस ने क्या कहा?
इसके अलावा एक लाख रुपए नगद भी चुरा लिए गए। घर में रखे गोदरेज, बक्सा, अलमारी और बैग सभी को ढूंढ कर चोरों ने सोने-चांदी के सारे जेवरात चुरा लिए। इतना ही नहीं, चोरों ने तोड़फोड़ भी किया है।घटना के बारे में अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

See also  पटना के डॉक्टर दंपत्ति को किया डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर वसूले 2 करोड़ रुपए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now