अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले चंपाई सोरेन, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर विश्वास बढ़ा है इसलिए BJP की ले रहा हूं सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2024

अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले चंपाई सोरेन, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर विश्वास बढ़ा है इसलिए BJP की ले रहा हूं सदस्यता

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार रात को असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर हेमंता बिस्व सरमा ने पोस्ट करते हुए कहा कि चंपाई 30 अगस्त को रांची में बीजेपी की सदस्यता ले रहे है।

चंपाई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 28 को देंगे हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा; भाजपा को क्या लाभ?
मंगलवार को चंपाई सोरेन ने हेमंता के पोस्ट पर सहमति देते हुए कहा कि वो अपने बेटे के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। मीडिया से बात करते हुए चंपाई ने कहा कि अपनी भावनाओं को लेकर 18 अगस्त को हमले अपना पोस्ट कर दिया था। जेएमएम में हमसे सीनियर सिर्फ शिबू सोरेन जी है जो स्वास्थ्य से परेशान है, वो कुछ बोल नहीं पाते है। इसलिए हमने कुछ नया अध्याय शुरू किया है, नया अध्याय को लेकर हमने पहले सोचा था कि सन्यास ले लेंगे। बाद में जनता के दवाब में हमने सक्रिय रूप से राजनीति में ही रहने का फैसला किया। पहले हमने सोचा था कि अलग संगठन बनाउंगा, समय के कमी और झारखंड प्रदेश की अलग की पस्थिति है जिसका मंथन करने के बाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति मेरा विश्वास बढ़ गया, मैने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय ले लिया है, हम 30 को सदस्यता लेंगे। कल हम झारखंड जा रहे है, कोई भी मुझपर कुछ कहे उसका मै जवाब नहीं दूंगा। मेरा संघर्ष , मेरा इतिहास आईना की तरह है।

See also  सरना स्थल सिरमटोली में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक, राज्य सरकार ने DGP को दिया ओदश

खाट पर झूलता सिस्टमः सिमडेगा में पुल नहीं होने की वजह से मरीज को खाट पर उठाकर नदी पार कराया गया
जब मीडिया ने चंपाई सोरेन से पूछा कि आपके बीजेपी आने से बाबूलाल मरांडी नाराज बताये जा रहे है वो दिल्ली आये है बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर रहे है, इसपर चंपाई सोरेन ने कहा कि इसपर हम कुछ नहीं कहेंगे, हमें कोई जानकारी नहीं, हम और हमारा लड़का बीजेपी ज्वाइन कर रहा हैै।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now