- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

खाट पर झूलता सिस्टमः सिमडेगा में पुल नहीं होने की वजह से मरीज को खाट पर उठाकर नदी पार कराया गया

खाट पर झूलता सिस्टमः सिमडेगा में पुल नहीं होने की वजह से मरीज को खाट पर उठाकर नदी पार कराया गया

सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड के ताराबोगा पंचायत के कुरुमडेगी गांव आजादी के 76 वर्ष बाद आज भी विकास की बाट जोह रहा है।
सरकार और सरकारी सिस्टम के अंतिम गांव तक विकास पहुंचाने के दावों की सच्चाई आज यहां खटिया पर झूलती नजर आई।

सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के ताराबोगा पंचायत के कुरूमडेगी गांव के लोगों को मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।फिरू सिंह जो कुरुमड़ेगी का निवासी वह बीमार हो गया। जिसे गांव के ग्रामीणों के सहयोग से गांव में सड़क – पुल – पुलिया निर्माण नहीं हो पाने के कारण नदी में खटिया के माध्यम से ढोते हुवे 1KM पैदल चल कर मुख्य सड़क तक पहुंचें।

 

पिछले लगभग 5 सालों से नदी में पुल - पुलिया नहीं है जिसके कारण प्रत्येक साल बरसात में इस प्रकार के अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही जब नदी भर जाता है तो पूरी तरह से आवागमन बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

See also  लुईस मरांडी को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जामा से बनाया उम्मीदवार, हेमंत सोरेन ने सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now