कोलकाता कांड के विरोध में आज देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सहित सभी सेवाएं ठप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2024

डॉक्टरों के साथ होगी मारपीट या हिंसा तो 6 घंटे के अंदर दर्ज होगी FIR, कोलकाता कांड के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना के विरोध में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। एसोसिएशन ने सरकार से मांगों की एक लिस्ट भी तैयार की है। इसमें यह भी कहा गया है कि अस्पतालों को सेफ जोन बनाना चाहिए जिससे कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बता दें कि कोलकाता की घटना के बाद पूरे देश में डॉक्टरों में आक्रोश है। पहले भी डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से ओपीडी सेवाएं बाधित हो चुकी हैं।

शनिवार सुबह 6 बजे से ही हड़ताल शुरू हो गई है और यह अगली सुबह (18 अगस्त) सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं बंद रहेंगी। किसी अस्पताल में जाने से पहले पता लगाना जरूरी है कि वहां कौन सी सेवाएं जारी हैं। यह हड़ताल सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में होगी। छोटे अस्पताल भी हड़ताल में शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली में एमसीडी के अस्पतालों में तैनात सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल की थी।

See also  बंगाल ग्लोबल समिट में हेमंत और कल्पना ने बुलंद की झारखंड की आवाज, उद्योगपतियों को निवेश का दिया न्योता

बिहटा एयरपोर्ट को केंद्र की मंजूरी, 1413 करोड़ का आवंटन, पटना में जल्द शुरू होगा दूसरा हवाई अड्डा

आईएमए आरजी कर अस्पताल में भीड़ के हमले का भी विरोध कर रहा है। आरोप है कि भीड़ ने हमला करके अस्पताल में तोड़फोड़ की और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस तरह से इस मामले में दोहरी लापरवाही सामने आई है। पहले तो अस्पताल के सेमीनार हॉल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की जाती है। इसमें उसकी जान चली जाती है। इसके बाद उसी अस्पताल में भीड़ की गुंडागर्दी होती है और सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जाती है।

आईएमए ने ऐलान किया है कि 24 घंटे के दौरान सभी चिकित्सा सेवाएं ठप रहेंगी। हालांकि इमर्जेंसी सेवा जारी रहेगी। IMA ने सरकार से पांच मांगें की हैं। पहली मांग है कि चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। नीतिगत स्तर पर मामले का संज्ञान लेकर सुरक्षा के लिए मानक तय किए जाएं। असोसिएशन ने अपने लेटर में लिखा है, सीसीटीवी सर्विलांस की व्यवस्था की जाए। वहीं ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के मामले में तेज जांच हो। मांग है कि डॉक्टरों को अत्याचार से बचाने के लिए केंद्र सरकार कानून बनाए। इसके अलावा चिकित्सा परिषद को सशक्त बनाया जाए।

See also  बंगाल में रामनवमी जुलूस पर हमला, पथराव के आरोप; BJP ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर का शव बेहद बुरी स्थिति में पाया गया था। उनके प्राइवेट अंगों और आंखों से खून बह रहा था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

पति ने चरित्र पर उठाया सवाल तो पत्‍नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now