- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पति ने चरित्र पर उठाया सवाल तो पत्‍नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

victim

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बड़ी अजीब घटना समाने आई है। जिले के गोला क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह जताना एक युवक को महंगा पड़ गया। पत्नी ने दो महिलाओं की मदद से पति पर हमला कर दिया और ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। किसी तरह से जान बचाकर युवक अस्पताल पहुंचा। युवक ने पत्नी और उसकी सहयोगी दो महिलाओं पर केस दर्ज कराया है।

गोला क्षेत्र में एक युवक को पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो गया था। आए दिन इसे लेकर वह ताना मारने लगा था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। दोनों के बीच में बहस होने के बाद पति अपने काम पर चला गया और थोड़ी देर बाद घर लौटा।

रामगढ़ में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत दो घायल, महिला के अश्लील वीडियो मामले की जांच करने पहुंची थी पुलिस

इधर, पत्नी ने अन्य दो महिलाओं से आपबीती बताई और पति पर हमला करने की ठान ली। जैसे ही पति घर में आया, पत्नी हमलावर हो गई। पत्नी व उसकी दो सहयोगी महिलाओं ने युवक को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्नी ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके गुप्तांग को काट दिया।

See also  बच्चों में तेजी से फैल रहा कैंसर, बनारस के महामना अस्पताल की चौंकाने वाली रिपोर्ट

गंभीर घाव लगने पर युवक तड़पने लगा और किसी तरह से हाथ-पैर चलाकर खुद को बचाया। युवक भागकर अस्पताल पहुंचा। खुद का उपचार कराने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

साबरमती एक्सप्रेस के 12 डब्बे कानपुर में पटरी से उतरे, सिलीगुड़ी में मालगाड़ी हुई डिरेल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now