- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गजब की शराबबंदी! बिहार में पुलिस थाने के सामने ही चाय दुकान में सालों से बिक रही शराब

liquor

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन पीने वाले कहां मानने वाले हैं। ऐसे ही बेचने वाले भी है। उनके जुगाड़ और पुलिस की नाक के नीचे शराब बेचने की कला सुनकर आपभी हैरान हो जाएंगे। बिहार में शराबबंदी लागू हुए 8 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन आज भी कई जगहों पर अवैध रूप से दारू की जमकर बिक्री हो रही है। मुजफ्फरपुर शहर में मिठनपुरा थाने के सामने ही स्थित चाय की दुकान पर शराब बिक रही थी। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाय दुकान से 12 पीस टेट्रा पैक शराब जब्त की। पुलिस ने चाय दुकानदार पिंटू कुमार और उससे शराब खरीदने वाले मुशहरी निवासी श्यामलाल को गिरफ्तार किया।

झारखंड में बड़ा रेल हादसाः चक्रधरपुर में 12810 हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकराई, दो यात्रियों की मौत, 20 यात्री घायल; VIDEO

बताया जा रहा है कि पिंटू शराब के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद उसने थाने के सामने ही चाय की दुकान खोल ली। उसी दुकान पर वह अवैध रूप से शराब भी बेचने लगा। वह सालों से यह धंधा कर रहा था।

See also  झारखंड के साहिबगंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से उपर, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

पुलिस के मुताबिक पिंटू से तीन टेट्रा पैक शराब खरीदकर श्यामलाल घर की ओर जा रहा था। उसे पुलिस ने रास्ते में दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने मिठनपुर थाने के सामने स्थित चाय दुकान से शराब खरीदी है। इसके बाद पुलिस गश्ती दल ने पिंटू की चाय दुकान में छापेमारी की, जहां से टेट्रा पैक में शराब बरामद हुई। मिठनपुरा थाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

झारखंड में बड़ा रेल हादसाः चक्रधरपुर में 12810 हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकराई, दो यात्रियों की मौत, 20 यात्री घायल; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now