शौच करने बैठे शख्स पर अजगर का हमला, वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंंगे; VIRAL VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2024

python attack

मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल दहलाने और हैरान कर देने वाला खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां शौच के लिए गए एक युवक को 13 फीट के अजगर ने युवक की गर्दन को जकड़ कर उसे निगलने का प्रयास किया। इस दौरान अजगर की गिरफ्त में आए ग्रामीण युवक ने अजगर का मुंह पकडलिया ओर करीब 20 मिनट तक संघर्ष किया। इस दौरान खूब हाथ-पैर मारे लेकिन जब उनकी जकड़ से निकलने में नाकामयाब होता नजर आया तो युवक चीख पुकार मचाने लगा।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि खतरनाक अजगर की जकड़ में ग्रामीण युवक जकड़ा हुआ नजर आ रहा है तो ग्रामीणों ने लाठी और तलवार से हमला कर अजगर को मार डाला। ओर उसके कई टुकड़े कर युवक की जान बचाई। इस पूरी घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया जो रविवार देर रात सामने आया है।

घटना जबलपुर के कुंड़म तहसील के बघराजी गांव के कल्याणपुर की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव दैनिक इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना 17 जुलाई की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंडला जिले से कल्याणपुर एक बारात आई थी। राम सहाय भी बारात में आया था। वह नित्यक्रिया के लिए जंगल की तरफ गया था। वह शौच करने के लिए बैठा ही था, इस दौरान 13 फुट लंबे अजगर ने उस पर हमला कर दिया।

See also  इंदौर में गिरी 3 मंजिला इमारत; 1 की मौत, 11 लोग मलबे से निकाले गए- VIDEO

Weather Report: झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

अजगर की गिरफ्त में आये राम सहाय ने अजगर का मुंह पकड़ लिया और चीख पुकार मचाने लगा। वहीं अजगर ने युवक की गर्दन तक पहुंच गया था और उसे बुरी तरह जकड़ लिया। अजगर युवक को निगलने की कोशिश करने लगा। युवक की आवाज को सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कुल्हाड़ी समेत अन्य धारदार हथियारों से अजगर को काट कर युवक की जान बचाई।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों को अजगर को काबू करने की जानकारी नहीं थी। इस वजह से युवकी की जान बचाने के लिए उन्हें वन्य जीव को मारना पड़ा। ग्रामीणों का भी कहना है कि उन्होंने मजबूरी में अजगर की जान ली। यदि वे ऐसा नहीं करते तो युवक को छुड़ाना मुश्किल था। धीरे-धीरे अजगर युवक का दम घोंट रहा था। अगर थोड़ी देर हो जाती तो युवक की जान चली जाती। वन विभाग ने पंचनामा कर गांव के बाहर ही अजगर का अंतिम संस्कार किया।

See also  राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देने वाले शिक्षा मंत्री ने सफाई देते देते अपने ही गठबंधन पर उठा दिये सवाल, मांझी का उदाहरण दे फंस गए मंत्री जी

जमीन विवाद में 2 महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश; वीडियो हुआ वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now