उज्जैन में सड़क पर हो रहा था रेप, वीडियो बनाते रहे 3-4 लोग; उनपर होगा ऐक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2024

ujjain_rape

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क पर हुए रेप कांड से हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तो अब ऐक्शन की बारी उन लोगों पर है जो चुपचाप घिनौनी हरकत को देखते रहे। महिला को बचाने की बजाय 3-4 लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने ऐसे संदिग्धों की पहचान की है और अब उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

उज्जैन के आगर नाका इलाके में शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद महिला के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन रेपकांड के बाद मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

See also  क्या रोजाना ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स... ड्राइवर ने महिला से पूछा आपत्तिजनक सवाल, सोशल मीडिया पर बवाल

एक ही परिवार के चार बच्चों को सांप ने काटा, तीन की मौत, जिंदा करने के लिए लिये झाड़ फूंक का सहारा

कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा, ‘हमने 3 से 4 संदिग्धों की पहचान की है, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। हमारी जानकारी के अनुसार, वे सभी अलग-अलग स्थानों पर हैं और पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।’ उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत स्थिर है और वह अपने घर पर है।

मामले के मुख्य आरोपी लोकेश ने महिला से शादी का वादा किया था। बुधवार को उसने महिला को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया। मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध रोकने के बजाय घटना का वीडियो बना लिया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  पटना-टाटानगर वंदेभारत में परोसे गये अमूल दही में मिले कीड़े, रेलवे ने लगाया कुल 60 लाख का जुर्माना

ग्राहक बनकर सुबह सुबह दुकान में आये बदमाश, महिला का चेन छीनकर हो गए फरार, CCTV में कैद हुई घटना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now