FASTag नहीं लगाने वालों सावधान, अब NHAI वसूलेगा दोगुना टोल शुल्क

fastag

FASTag News: अगर आपके पास वाहन है और आपने अभी तक फास्टैग नहीं लगाया है, तो यह खबर आपके लिए ही है। अब आप सावधान हो जाए, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर आपको दोगुना टोल टैक्स देना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर लोगों को वाहन के विंडस्क्रीन पर जानबूझकर फास्टैग न लगाने से रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) कड़े कदम उठा रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, NHAI ने ऐसे वाहनों से दोगुना टोल वसूलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ऐसे वाहन जिनमें अंदर से सामने की विंडशील्ड पर फास्टैग नहीं लगा होगा, और वे टोल लेन में प्रवेश करते हैं, तो उन्हें दोगुना टोल देना होगा।

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: इंस्ट्राग्राम पर हार्दिक ने नताशा से रिश्तों को खत्म करने का किया एलान, किया भावुक पोस्ट

बयान के अनुसार, यह सूचना सभी टोल प्लाजा पर भी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें लोगों को विंडशील्ड पर फास्टैग लगाए बिना टोल लेन में प्रवेश करने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में जानकारी दी जाएगी। बयान में कहा गया है कि टोल प्लाजा पर वाहन पंजीकरण संख्या (वीआरएन) के साथ सीसीटीवी फुटेज को गैर-फास्टैग मामलों में दर्ज किया जाएगा। इससे शुल्क वसूले जाने और टोल लेन में वाहन की मौजूदगी के बारे में उचित रिकॉर्ड बनाए रखने में मदद मिलेगी।

CBI ने NEET Paper Leak मामले में RIMS की डॉक्टर को किया गिरफ्तार, पटना AIIMS से 4 डॉक्टर पेपर सॉल्व करने के आरोप में अरेस्ट

बयान में कहा गया है कि कोई भी फास्टैग जो मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्दिष्ट वाहन पर नहीं लगाया गया है, वह शुल्क प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) लेनदेन करने का हकदार नहीं है और उसे दोगुना टोल शुल्क देना होगा और साथ ही उसे काली सूची में भी डाला जा सकता है। एनएसएआई ने कहा कि जारीकर्ता बैंकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न बिक्री केंद्रों (पीओएस) से फास्टैग जारी करते समय निर्दिष्ट वाहन के सामने के विंडशील्ड पर फास्टैग लगाना सुनिश्चित करें।

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से, राज्यपाल ने दी मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now