रांची: इस वक्त की बड़ी खबर नीट पेपर लीक मामले को लेकर आ रही है, जहां सीबीआई की टीम ने रांची रिम्स की सेकेंड ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को गिरफ्तार किया है। वही पटना एम्स से चार डॉक्टरों को भी पेपर सॉल्व करने के आरोप में अरेस्ट किया हुआ है।
पटना के चार डॉक्टर करन जैन, कुमार सानू, राहुल आनंद और चंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अभी एम्स में एमबीबीएस के स्टूडेंट है। पेपर लीक के आरोपी पंकज ने चारों डॉक्टरों को पेपर सॉल्व करने के लिए पैसे दिये थे। इनमें चंदन सिंह सिवान का, कुमार शानू पटना का, राहुल आनंद धनबाद और करण जैन अररिया का रहने वाला है।