Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: इंस्ट्राग्राम पर हार्दिक ने नताशा से रिश्तों को खत्म करने का किया एलान, किया भावुक पोस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: इंस्ट्राग्राम पर हार्दिक ने नताशा से रिश्तों को खत्म करने का किया एलान, किया भावुक पोस्ट

डेस्क: क्रिकेटर हार्दिक पांडया और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक होने जा रहा है। हार्दिक ने इंस्ट्राग्राम में पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। पिछले कई महीनों से दोनों के बीच अलगाव की खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर आ रही थी। हाल ही में नताशा भारत लौटने के बाद हार्दिक के घर जाने की जगह अपने मायके चली गई थी। अनंत अंबनी की शादी में भी हार्दिक अकेले शामिल हुए थे। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक काफी इमोशनल हो गये थे तब साथी खिलाड़ियों ने उनका मनोबल बढ़ाया था।

7f96ff85 fb24 4231 9328 f5b351331cab
हार्दिक ने इंस्ट्रग्राम पर पोस्ट करते हुए तलाक का एलान किया। अपने बेटे अगस्त्य को लेकर उन्होने लिखा है कि वो दोनों मिलकर इसकी देखभाल करेंगे। कोशिश की जाएगी कि बेटे को दुनिया की सारी खुशियां मिले, उसकी खुशी के लिए जो कर सकेंगे करेंगे। हार्दिक ने अपने पोस्ट में लिखा है कि चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमने अपनी पूरी कोशिश की और इस रिश्ते को बचाने के लिए अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है. ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था ।साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े।

See also  डीज़ल चोरी करते देखने पर हुई थी दारोगा अनुपम कच्छप की हत्या, रांची पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा

HARDIK PANDYA

पांड्या की  प्रेम कहानी और शादी

हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी, नताशा स्टैनकोविक, भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड की एक चर्चित जोड़ी हैं। हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जबकि नताशा स्टैनकोविक एक सर्बियाई अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में अपनी पहचान बनाई है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों ने 1 जनवरी 2020 को अपनी सगाई की घोषणा की थी। इसके बाद, लॉकडाउन के दौरान, उन्होंने 31 मई 2020 को एक निजी समारोह में शादी कर ली।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं पांड्या

दिसंबर 2020 में, हार्दिक और नताशा ने अपने पहले बच्चे, बेटे अगस्त्य का स्वागत किया। अगस्त्य की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर साझा किए जाते हैं, जहां उन्हें बहुत प्यार मिलता है। हार्दिक और नताशा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर अपनी पारिवारिक जीवन की झलकियां, छुट्टियों की तस्वीरें और एक-दूसरे के साथ बिताए गए पलों को साझा करते रहते हैं। इनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।HARDIK

See also  लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिंसक वारदात को अंजाम देने से पहले TSPC के 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

नताशा का करियर

नताशा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म “सत्याग्रह” से की थी। इसके बाद उन्होंने “बिग बॉस 8” में हिस्सा लिया, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी। नताशा ने कई म्यूजिक वीडियो और टीवी शो में भी काम किया है। उनके डांस परफॉर्मेंस और अभिनय के लिए उन्हें सराहा जाता है।

Hardik Pandya गंवा सकते हैं अपनी 70% संपत्ति, Natasa Stankovic के साथ तलाक की अफवाह; IPL में भी चल रहा है खराब वक्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now