हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, वाराणसी की गलियों में घूमते नजर आये मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, वाराणसी की गलियों में घूमते नजर आये मुख्यमंत्री

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ काल भैरव और अन्नपूर्णा माता के मंदिर में भी मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दर्शन और पूजा अर्चना की। इन दौरान हेमंत सोरेन ने वाराणसी की गलियों का भी मजा लिया। वाराणसी की गलियों में घूमते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

hemant kalpana varanashi1hemant kalpana varanashi3
इसके साथ ही मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने श्री राज राजेश्वरी मां विंध्यवासिनी धाम में आदि महाशक्ति मां भगवती विंध्यवासिनी के दर्शन कर राज्यवासियों के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
hemant kalpana 2

निकाय चुनाव नहीं कराने पर हाईकोर्ट से सरकार को फटकार: कहा- ‘चार वर्षो तक चुनाव नहीं कराना लोकतंत्र की हत्या’
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से झुटने के बाद पहली बार झारखंड से बाहर निकले और उन्होने शनिवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। रविवार को रांची वापस आने से पहले उन्होने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

See also  कल्पना सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को लेकर किया भावनात्मक पोस्ट, कहा-'बाबा आपके सपनों को जीना अब हमारा धर्म है'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now