ED ने IAS मनीष रंजन को भेजा समन, 24 मई को पेश होने का है निर्देश; 25 मई को है छठे चरण का चुनाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2024

ED IAS Manish Ranjan

रांचीः  झारखंड के एक औऱ आईएएस अधिकारी पर ED की गाज गिर सकती है । मनीष रंजन ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें  चौबीस मई को पेश होने का निर्देश दिया है । माना जा रहा है की मनीष रंजन को टेंडर कमीशन मामले में समन किया गया है। इस कांड में मंत्री आलमगीर आलम, निजी सचिव संजीव लाल और  उनका सहायक जहांगीर आलम पहले ही जेल जा चुके हैं।

6 मई को ईडी कर चुकी है करोड़ों रुपए जब्त

6 मई को मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी और उनके नौकर जहांगीर आलम के घर ईडी ने छापेमारी की थी। दो दिनों तक इस मामले में हुई छापेमारी के दौरान 37 करोड़ रूपये से ज्यादा के कैश और कमीशन के लेन देन को लेकर नोटों के बीच कई पर्चियां और कई दस्तावेज भी मिले थे। इन दस्तावेजों में कमीशन के रूप में दी जाने वाली रकम का भी जिक्र था। ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले को लेकर संजीव लाल और जहांगीर आलम के घर छापेमारी की गई और उसके बाद ईडी ने समन देकर मंत्री को बुलाया और 14 मई को उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

See also  ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला, खार्ग द्वीप में सैन्य ठिकाने तबाह, यहीं है तेल का सबसे बड़ा खजाना

आलमगीर आलम को मिलता था कमीशन

ईडी ने कोर्ट में दिये गये मंत्री के रिमांड पिटीशन में दावा किया था कि मंत्री को कमीशन के रूप में 1.50 प्रतिशत रकम दी जाती थी। इससे पहले वीरेंद्र राम ने भी डेढ़ प्रतिशत कमीशन मिलने की बात कही थी। ईडी की टीम अब इन दस्तावेजों के आधार पर कमीशन देने और लेने वालों की कुंडली खंगाल रही है।

टेंडर कमीशन घोटालाः ED को मिले दस्तावेज में मंत्री आलमगीर आलम को दिये जाने वाले कमीशन का जिक्र, कई और नाम आये सामने

भ्रष्टाचार की जिस कहानी के आलमगीर (Alamgir)अंत हैं उसकी शुरुआत रघुवर सरकार में हो चुकी थी, 2019 में दस हजार की रिश्वत की खबर 40 करोड़ तक कैसे पहुंची पढिए…

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now