विजय सिन्हा का बयानः शंकर सिंह भी हम लोगों से जुड़े उम्मीदवार थे, क्या मतलब निकालेगी जेडीयू?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2024

तेजस्वी के बाद अब बिहार के विजय सिन्हा के नाम पर दो वोटर आईडी, कांग्रेस ने कहा-सबसे बड़े फ्रॉड तो डिप्टी सीएम निकले

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह के जीतने के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी नेता ने उन्हें अपना ही उम्मीदवार बताकर सियासी हलचल पैदा कर दी है। जदयू के लिए इस बयान के क्या मायने हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने यह तक कह दिया कि शंकर सिंह भी हम लोगों से जुड़े हुए उम्मीदवार ही थे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। रुपौली उपचुनाव के नतीजों में शंकर सिंह ने एनडीए समर्थित जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी कलाधर मंडल को 8211 वोटों से हराया।

अमेरिका में Donald Trump पर चली गोली, कान से निकला खून; देखें फायरिंग का VIDEO

रुपौली की मतगणना के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार के साथ संघर्ष में है। जनता का जनादेश स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के खिलाफ है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे भी हम लोगों से जुड़े हुए उम्मीदवार थे। रुपौली में उनका मुकाबला एनडीए से रहा। आरजेडी मुकाबले में कहीं नहीं दिखी।

See also  बालू वाहनों को जब्त नहीं करेगी पुलिस, घाटों की निविदा प्रक्रिया 15 दिनों में होगी शुरू-बादल

पूर्व में लोजपा में थे शंकर सिंह

शंकर सिंह पूर्व में लोजपा से जुड़े हुए थे। हाल ही में उपचुनाव में उन्होंने पार्टी से अलग राह पर जाकर रुपौली से निर्दलीय पर्चा भरा। वे 2005 में लोजपा के टिकट पर जीतकर रुपौली से विधायक भी बन चुके हैं। अब 19 साल बाद उन्होंने फिर से यहां जीत दर्ज की है। उपचुनाव में उन्हें कुल 67779 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू के कलाधर मंडल ने 59568 वोट हासिल किए। आरजेडी की बीमा भारती महज 30108 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

नीतीश के साथ चुनाव लड़ेंगे सरयू राय, झारखंड में BJP को झटका देने की तैयारी

बीजेपी नेता सह डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के शंकर सिंह को लेकर दिए गए बयान के सियासी गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। सवाल है कि जेडीयू उनके बयान को किस तरह लेती है। शंकर सिंह ने जेडीयू के वोटबैंक में खासी सेंधमारी की है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान रुपौली विधानसभा सीट पर जेडीयू को करीब 92 हजार वोट मिले थे। वहीं, इसके एक महीने बाद हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के 32 हजार वोट कम हो गए। विजय सिन्हा ने शंकर सिंह को अपने से जुड़ा उम्मीदवार ही बताकर जेडीयू नेताओं के मन में उलझन पैदा कर दी है।

See also  पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा

रुपौली उपचुनाव में जेडीयू कैंडिडेट कलाधर मंडल के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के कई मंत्रियों ने जमकर प्रचार किया। बीजेपी से भी सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय समेत कई नेताओं ने रैलियां कीं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी जेडीयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के लिए प्रचार करने रुपौली पहुंचे थे। जबकि उनकी ही पार्टी के बागी शंकर सिंह यहीं से मैदान में डटे रहे और उपचुनाव में एनडीए और महागठबंधन को हराकर जीत भी हासिल की।

रांची के मोरहाबादी मैदान के पास मर्डर, आपसी विवाद में अपराधी की चाकू से गोदकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now