NEET Paper Leak: हजारीबाग के बाद जमशेदपुर पहुंची सीबीआई टीम, खास शख्स की तलाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2024

NEET पेपर लीक में CBI की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से प्रिंसिपल सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार!

NEET Paper Leak: नीट-यूजी-2024 पेपर लीक मामले की सीबीआई की जाचं में रोज नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब झारखंड के हजारीबाग में ही सीबीआई की जांच चल रही थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि पेपर लीक के तार झारखंड के जमशेदपुर से भी जुड़ गए हैं। टीम पिछले तीन दिनों से यहां कैंप किये हुए है।

सीबीआई लोकल पुलिस से सहयोग नहीं ले रही है और खुद केस सुलझाने में जुटी है। हर रोज टीम अलग-अलग लोकेशन पर पहुंच रही है, लेकिन अब तक उसके हाथ कुछ ठोस नहीं लगा है। टीम ने सोमवार और मंगलवार को जमशेदपुर से सटे बाहरी इलाकों में जांच की। संभावना है कि अगले कुछ दिन यहां रुक कर सीबीआई की टीम काम करेगी।

रांची में विधायक दल की बैठक और हेमंत सोरेन से सीएम चंपाई की दो-दो मुलाकात के क्या है मायने? क्यों रद्द कर दिए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम ?

See also  NEET Paper Leak: एक फोन कॉल ने खोल दी नीट पेपर लीक का राज, पुलिस ने समझा फर्जी कॉल

दरअसल, हजारीबाग में सीबीआइ की टीम को जांच के दौरान टीम को कुछ ऐसे तथ्य मिले, जिसके तार जमशेदपुर से जुड़ते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को तथ्य मिले हैं कि यहां भी किसी खास सेंटर पर पेपर लीक के प्रयास किये गये थे। सीबीआई यहां किसी खास शख्स को तलाश रही है, जिसका सीधा संबंध इस केस से है. संभावना है कि इसी व्यक्ति ने हजारीबाग में संपर्क साधा था।

अपराध का तरीका एक ही तरह का

हजारीबाग में सीबीआई की टीम को मौके पर जाकर पड़ताल करने के बाद कई सबूत मिले। जांच के बाद यह पाया कि अपराध करने का तरीका सभी जगहों से मेल खाता है। टिन के बॉक्स में प्रश्नपत्र डिजिटली लॉक थे। बॉक्स में एक मैनुअल चाभी वाला लॉक था और दूसरा डिजिटल लॉक। डिजिटल लॉक अपने समय पर ही एनटीए की इजाजत से खुलता है। जहां प्रश्नपत्र रखे हुए थे, वहां सीसीटीवी उस हिस्से को पूरी तरह से कवर नहीं कर रहा था। इसलिए संभावना है कि बॉक्स के पिछले हिस्से को खोल कर प्रश्नपत्र को बॉक्स में छेड़छाड़ कर निकाला गया।

See also  पत्नी ने पति की हत्या कर शव को शौचालय में दफनाया, पलामू में हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष Himanshu Shekhar Chaudhari हटाए गए

सीसीटीवी में अवैध मूवमेंट दिखा

जहां प्रश्नपत्र रखे गये थे, वह जगह बहुत सुरक्षित बतायी जाती है, जहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होती। सीबीआई को वहां सीसीटीवी की पड़ताल में एक शख्स का अवैध मूवमेंट दिखा। जब टीम ने फुटेज दिखा कर इस बारे में प्रिंसिपल व ऑब्जर्वर से जानकारी मांगी, तो वह कोई स्पष्ट जवाब न दे सके।

Weather Report: अगले 4 से 5 दिन बिहार सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के सेंटर को-ऑर्डिनेटर, इन्विजिलेटर और परीक्षार्थियों की मौजूदगी में जब प्रश्न पत्र के बॉक्स का ताला खोला गया, तो उस वक्त सभी ने देरी होने का हवाला देते हुए काफी हड़बड़ी दिखाई और मौजूद लोगों का ध्यान उस ओर नहीं जाने दिया सीबीआई को जांच में यह भी तथ्य मिले हैं कि ओएसिस स्कूल के प्राचार्य और जमालुद्दीन को कोई तीसरा व्यक्ति गाइड कर रहा था। सीबीआई उस व्यक्ति की तलाश कर रही है।

See also  जमशेदपुर में बनेगा नया बस टर्मिनल, खर्च होंगे 145 करोड़; क्या-क्या होंगी सुविधाएं

हजारीबाग में सीडीआर खंगाल रही सीबीआई

इधर, सूचना है कि मंगलवार को सरगना की तलाश में सीबीआइ की टीम ने शहर के रामनगर, मंडई और कल्लु चौक समेत अन्य स्थानों पर पहुंच कर छानबीन की। इसके अलावा सीबीआइ की टीम मोबाइल कॉल डिटेल के लिए सीडीआर भी खंगाल रही है। डीएसपी स्तर के एक अधिकारी और दो अन्य पदाधिकारी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

कौन है हाथरस (Hathras) में 137 लोगों की जान लेने वाला  विश्व हरि भोले बाबा, भीड़ से खुद पहले निकलने के लिए ले ली सैकड़ों लोगों की जान ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now