- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

T20 World Cup 2024: विश्व विजेता बनने के बाद दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने T20 से लिया संन्यास

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के टी-20 विश्व विजेता बनने के बाद 140 करोड़ क्रिकेट प्रेमियों को जोरदार खुशी दी है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के दो बड़े दिग्गजों के टी-20 फार्मेट से सन्यास लेने से थोड़ी मायूसी जरूर हुई है। क्योंकि अब इन दोनों दिग्गज के शार्ट अब देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि क्रिकेट की नई पीढ़ी इसे रिप्लेस जरूर कर देगी।

टीम इंडिया के दो सबसे बड़े दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी। मैच के तुरंत बाद विराट कोहली ने कहा कि वह जो पाना चाहते थे, उसे पा लिया. यह उनका भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच था।

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर बना वर्ल्ड चैंपियन, 11 सालों बाद ICC ट्राफी पर किया कब्जा, राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी, चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन ने दी बधाई

इसके कुछ ही घंटों बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 से संन्यास की घोषणा कर दी। भारत के कप्तान ने आधिकारिक पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। भारत के विजयी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले रोहित ने पुष्टि की कि वह वनडे और टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। पूरी टीम के लिए यह एक बेहद भावुक क्षण था।

सूर्या का कैच लाजवाब, जीताया मैच

भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक तरह से हारी हुई बाजी जीत ली और वर्ल्ड कप भारत ले आए। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत वनडे वर्ल्ड कप हारने के 9 महीने के अंदर टी20 वर्ल्ड कप भी हारने वाला है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांडया ने मैच में भारत की वापसी करा दी। सूर्यकुमार यादव के योगदान को कोई नहीं भूल सकता। उन्होंने बाउंड्री पर जिस अंदाज में डेविड मिलर का कैच पकड़ा, वह अद्भुत था। उनकी इस कैच ने मैच का रुख बदल दिया। यह कैच ऑफ द मैच साबित हुआ।

See also  ED के गवाह को समझौते का दवाब, पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही देने की धमकी, अवैध खनन मामले में एक गवाह पहले ही मुकर चुका है

Hemant Soren ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, कहा- हम वीरों के सपूत हम डरने वाले नहीं

अलविदा कहने का बेहतरी मौका : रोहित

सुपर 8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंद पर 92 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने कहा कि वह खिताब के लिए ‘बेताब’ थे। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह मेरा आखिरी मैच भी था। अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैं यह ट्रॉफी बहुत चाहता था। इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। यह वही है जो मैं चाहता था और यह हुआ। मैं अपने जीवन में इसके लिए बहुत बेताब था। खुश हूं कि हमने इस बार लक्ष्य हासिल कर लिया। उनकी यह घोषणा भारत के दूसरे टी-20 विश्व कप खिताब जीतने के तुरंत बाद आई, एक ऐसी जीत जिसने देश को अपार खुशी और गौरव प्रदान किया।

रोहित शर्मा का टी-20 में रिकॉर्ड

उनके संन्यास से उनके शानदार टी20I करियर का अंत हो गया है, जिसके दौरान वे इस फॉर्मेट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। उनका टी20I सफर 2007 में पहले टी20 विश्व कप से शुरू हुआ। जहां वे भारत की पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी थे। अब, कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को अपना दूसरा खिताब दिलाया है, जिससे उनकी विरासत और मजबूत हुई है।

See also  नीतीश कुमार के सुशासन के सिपाही करते हैं खुलेआम फायरिंग और गुंडागर्दी, पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल

कल चुनाव कर दें, परसो इनका सफाया कर देंगे, विधानसभा चुनाव समय से पहले होने पर बोले हेमंत सोरेन

मैच का हाल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 176 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों को इसी का बचाव करना था और उन्होंने किया। विपक्षी टीम को आखिरी 30 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि वे जीत के लिए तैयार हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने मैच का रुख बदल दिया। पांड्या ने खास तौर पर अंतिम ओवर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 रनों का बचाव करते हुए दो विकेट चटकाए और केवल 7 रन दिए। नाटकीय अंत के बाद भारत विश्व विजेता बन गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now