दुमका से सीता सोरेन, नलिन सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे और राजमहल से ताला मरांडी ने किया नामांकन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2024

Dumka Nomination

दुमकाः बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया । बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में  नामांकन दाखिल किया । गोड्डा में बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ट्रेन से नामांकन करने पहुंचे । दुमका में  जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन ने भी नामांकन कर दिया। 

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस-जेएमएम पर किया अटैक

सीता सोरेन के नामांकन के दौरान जनसभा में राजनाथ सिंह ने  आलमगीर आलम के पीएस के यहां से मिले करोड़ों रुपए का जिक्र करते हुए कहा कि पीएस के यहां के सेवकों के घर से इतने पैसे मिल रहे हैं।  सांसद धीरज साहू के यहां मिले करोड़ों रुपए का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताया । राजनाथ सिंह ने कहा झारखंड में गरीबों का खून पीया जा रहा है और इसकी सजा मिलनी चाहिए । राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के गरीबों के साथ धोखा और विश्वासघात है ।  ईडी सीबीआई के दुरुपयोग की शिकायत पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ईडी सीबीआई विरोधियों के खिलाफ जांच करा रही है इनलोगों ने खूब कोशिश की लेकिन हमारे खिलाफ कुछ मिला नहीं । हमने कहा कि जहां भ्रष्टाचारी मिल जाए जिस पार्टी को हो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है । किसके यहां करना और क्या करना है यह हम नहीं बताते ।

See also  Big Breaking: CJI संजीव खन्ना पर निशिकांत दुबे के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने माना घोर आपत्तिजनक लेकिन नहीं होगी कार्रवाई जानिए क्यों

पीएम मोदी ने रुकवा दी युद्ध

रुस और युक्रेन के बीच युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे भारत के रहने वाले अठाइस तीस हजार छात्र युक्रेन में रहते थे उनके माता-पिता प्रधानमंत्री मोदी से मिले तो मोदी जी ने फौरन रुस के राष्ट्रपति और युक्रेन के राष्ट्ररति जेलेंस्की  को फोन किया और युद्ध रुकवा दिया ।

Arvind Kejriwal को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक दी अंतरिम जमानत

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत के लिए करना होगा इंतजार, याचिका खारिज; जमानत के लिए फिर करनी होगी अपील

See also  दुमका के बड़े होटल में शराब, शबाब सबका होता है इंतजाम, पुलिस ने मारी रेड तो उड़ गए होश

नलिन सोरेन के नामांकन में मुख्यमंत्री  चंपई सोरेन , कल्पना मौजूद

दुमका से नलिन सोरेन के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन मौजूद रहे। चंपाई सोरेन ने नलिन सोरेन को जीताने की अपील की वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि  “झारखण्ड के लाखों लोगों को हक़-अधिकार का सम्मान दिलाने वाले, झारखण्डी शेर हेमन्त सोरेन जी को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में डालने वाली तानशाही ताकतों को भी इस चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा। आगामी 1 जून को होने वाले दुमका लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए आदरणीय चाचाजी को अग्रिम शुभकामनाएं और जोहार।”

निशिकांत दुबे और ताला मरांडी का नामांकन

इधर गोड्डा में सांसद और बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ट्रेन से नामांकन करने पहुँचे । उन्होंने कहा कि जनता से वादा किया था उसे पूरा किया ।  राजमहल सीट से ताला मरांडी ने भी बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। यहां से विजय हांसदा जेएमएम के प्रत्याशी हैं।

पीएम मोदी ने रुकवा दी युद्ध

रुस और युक्रेन के बीच युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे भारत के रहने वाले अठाइस तीस हजार छात्र युक्रेन में रहते थे उनके माता-पिता प्रधानमंत्री मोदी से मिले तो मोदी जी ने फौरन रुस के राष्ट्रपति और युक्रेन के राष्ट्ररति जेलेंस्की  को फोन किया और युद्ध रुकवा दिया ।

See also  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमले की कोशिश, जनता दरबार के दौरान शख्स ने चलाया मुक्का

नलिन सोरेन के नामांकन में मुख्यमंत्री  चंपई सोरेन , कल्पना मौजूद

दुमका से नलिन सोरेन के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन मौजूद रहे। चंपाई सोरेन ने नलिन सोरेन को जीताने की अपील की वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि  “झारखण्ड के लाखों लोगों को हक़-अधिकार का सम्मान दिलाने वाले, झारखण्डी शेर हेमन्त सोरेन जी को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में डालने वाली तानशाही ताकतों को भी इस चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा। आगामी 1 जून को होने वाले दुमका लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए आदरणीय चाचाजी को अग्रिम शुभकामनाएं और जोहार।”

निशिकांत दुबे और ताला मरांडी का नामांकन

इधर गोड्डा में सांसद और बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ट्रेन से नामांकन करने पहुँचे । उन्होंने कहा कि जनता से वादा किया था उसे पूरा किया ।  राजमहल सीट से ताला मरांडी ने भी बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। यहां से विजय हांसदा जेएमएम के प्रत्याशी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now