धनबाद के होटल में सीता सोरेन पर जानलेवा हमले का प्रयास, हथियार के साथ धराया पूर्व पीए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2025

sita-pa

भाजपा नेत्री सह जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन पर जानलेवा हमले का प्रयास हुआ है। गुरुवार की रात धनबाद के सरायढेला स्थित एक बड़े होटल में रुकी सीता सोरेन के कमरे में उनका पूर्व पीए देवाशीष घोष हथियार लेकर घुस गया था। समय रहते सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी मिल गई, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार सीता सोरेन के निजी सुरक्षा गार्डों ने पूर्व पीए को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व पीए को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे धनबाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से देवाशीष को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पाकुड़ में SDPI कार्यालय में छापेमारी कर वापस लौटी ED की टीम, कई अहम दस्तावेज ले गई साथ

बता दें कि सीता सोरेन हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थीं। वह राज्य के सीएम हेमंत सोरेन की भाभी है। वह जामा से झामुमो की विधायक भी रह चुकी हैं। भाजपा ने उन्हें लोकसभा और विधानसभा में टिकट दिया था। लेकिन वह दोनों चुनाव हार गईं।

See also  खूनी बैठकः चोरी के शक में रांची में मां के सामने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला; 7 गिरफ्तार

सीता सोरेन ने की हेमंत सोरेन सरकार की तारीफ, कहा-बेहतर काम कर रही है JMM सरकार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now