Hazairbagh: अंबा प्रसाद गर्मी में आखिर इतना पसीना क्यों बहा रही, क्या ईडी से नहीं डरीं ? जेपी पटेल को को जीता देंगी अंबा?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2024

अंबा प्रसाद

हजारीबागः चुनावी मैदान में कांग्रेस ने प्रत्याशी तो जेपी पटेल हैं लेकिन असली खिलाड़ी अंबा प्रसाद ही नजर आ रही हैं । भले ही ईडी की तलवार ने उनका टिकट काट दिया हो लेकिन अंबा प्रसाद कांग्रेस की सबसे मजबूत भरोसेमंद सिपाही साबित होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल से ज्यादा पसीना बहाती हुई नजर आ रही है ।

अंबा प्रसाद क्यों कर रही इतना प्रचार ?

अंबा प्रसाद दिन रात हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रभाव वाले इलाके में प्रचार में जुटी हैं। रविवार को केरेडारी प्रखंड के चट्टी बारियातू में जयप्रकाश पटेल के समर्थन में जनसंपर्क कर  कांग्रेस के लिए वोट मांगा ।खास बात ये है कि कांग्रेस के स्थानीय नेता भी अंबा प्रसाद का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं । जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव जिला मीडिया प्रभारी निसार खान, मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि चंदन गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र रजक सहित पंचायत के अध्यक्ष समेत बड़ी  संख्या में कार्यकर्ता आम लोग मौजूद रहे।

See also  Bihar Bandh: नीट पेपर लीक-छात्रों पर लाठीचार्ज और धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार बंद, 70 हजार जवान तैनात, पटना समेत कई जिलों में स्कूल बंद

अंबा प्रसाद

अंबा प्रसाद ED से नहीं डरी ?

अंबा प्रसाद अपने प्रभाव वाले लगभग हर इलाके में जा-जाकर वोट मांग रही है । सवाल ये उठता है कि आखिर अंबा इतनी एक्टिव क्यों है । दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में जहां कांग्रेस के विधायक हैं वहां या तो विधायक मुंह फुलाए बैठे हैं या फिर उन्हें मान-मनुव्वल कर क्षेत्र में उतारा जा रहा है । ऐसे में अंबा प्रसाद की  इस रणनीति से क्या फायदा होगा इसे समझने की जरुरत है ।

IMG 5951

दूर की रणनीति बना रही अंबा

दरअसल यह बात किसी से छिपी नहीं कि अंबा प्रसाद को इस बार लोकसभा का टिकट मिलना तय था चाहे चतरा या फिर हजारीबाग अंबा प्रसाद चुनावी मैदान में होती मगर ऐन वक्त पर ईडी की छापेमारी और पूछताछ ने अंबा के रथ को अटका दिया और उन्हें प्रचार तक ही सीमित कर दिया  । अब अंबा के पास अपनी जमीन को बचाने और उसे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिे तैयार करने का मौका मिल गया । युवा नेता होने की वजह से उनके पास मौकों की कमी नहीं है इसलिए वो अपने इलाके पर पकड़ ढिली नहीं छोड़ना चाहती है। इसीलिए सोशल मीडिया पर वो हर वक्त एक्टिव दिखती हैं और उनके फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।

See also  धौनी के मैदान में सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम, स्पिनर हो सकते है गेम चेंजर, आतंकी धमकी के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अंबा प्रसाद

 

अंबा प्रसाद जानती हैं की जेपी पटेल की नाकामी में भले ही उनका नाम हो लेकिन कामयाब होते हैं तो लोग जय प्रकाश पटेल से ज्यादा अंबा को याद करेंगे इसीलिए वो दूरदर्शी नेता साबित हो कर जनसंपर्क अभियान में कोताही नही बरत रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now