Jharkhand के चौथे चरण में 15 करोड़पति मैदान में, जाने कौन है सबसे अमीर प्रत्याशी

Arjun Munda

Jharkhand Loksabha Election: झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन भी कर लिया है। राज्य के 14 में से सात सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। चुनाव के मैदान में कूदा कई उम्मीदवार करोड़पति हैं,  तो कई लाखपति है।

झारखंड के पहले चरण के चुनाव में खूंटी, सिंहभूम, पलामू और लोहरदगा में चुनाव होने हैं। जिसमें 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें करीब एक दर्जन करोड़पति हैं। इन धनकुबेरों ने नामांकन में दाखिल एफिडेविट में किसी ने पति के नाम पर संपत्ति दिखाई तो किसी ने पत्नी के नाम पर। ज्वेलरी से लेकर जमीन, जायदाद और बैंक खाता में जमा राशि भी इसी तरह से दर्शाया है।

MS Dhoni से 15 करोड़ की धोखाधड़ी में मिहिर दिवाकर और सौम्या दास को समन

एडीआर रिपोर्ट से मिली संपत्ति की जानकारी

एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने 45 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण कर शनिवार को एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में उम्मीदवारों की संपत्ति की जानकारी दी गई है। चारों संसदीय सीट पर उतरीं पार्टियों में से हर एक के एक-एक उम्मीदवार करोड़पति (Crorepati Candidate) बताए गए हैं। 45 में से 15 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ या उससे अधिक है।

Kalpana Soren के खिलाफ गांडेय से चुनाव में उतरे अवधेश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औसत की दृष्टि से देखें तो उम्मीदवारों की कुल औसतन संपत्ति करीब 1.75 करोड़ रुपए बताई गई है। भाजपा के चार में तीन, कांग्रेस के दो में से एक, झामुमो और राजद के एक-एक प्रत्याशी करोड़पति हैं। निर्दलीय 16 उम्मीदवारों में से चार करोड़पति हैं। रिपोर्ट में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के औसत संपत्ति की भी जानकारी दी गई है। भाजपा के चार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति छह करोड़ रुपए से अधिक है।

Lalu से कोई मतलब नहीं, अशोक महतो को जनबो नहीं करते, ललन सिंह 5 लाख से जीत रहे है-जेल से निकलते अनंत सिंह दिखे अपने अंदाज में

कांग्रेस के दो उम्मीदवारों की एक करोड़ से अधिक, झामुमो और राजद के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति क्रमश दो-दो करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पलामू सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार राम वचन राम की सबसे अधिक 18 करोड़ से अधिक संपत्ति बताई गई है। वहीं खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) की संपत्ति 16 करोड़ से अधिक है।

पहले और दूसरे चरण के करोड़पति  प्रत्याशी

  1. चमरा लिंडा-निर्दलीय-लोहरदगा
  2. समीर उरांव-भाजपा-लोहरदगा
  3. सुखदेव भगत-कांग्रेस-लोहरदगा
  4. अर्जुन मुंडा-भाजपा-खूंटी
  5. वीडी राम-भाजपा-पलामू
  6. जेपी पटेल-कांग्रेस-हजारीबाग
  7. मनीष जायसवाल-भाजपा-हजारीबाग
  8. केएन त्रिपाठी-कांग्रेस-चतरा
  9. काली चरण सिंह-भाजपा-चतरा
  10. अन्नपूर्णा देवी-भाजपा-कोडरमा

Karnataka Sex Scandal: पूर्व प्रधानमंत्री के घर का दरवाजा तोड़ने वाली थी एसआईटी, तभी देवगौड़ा ने बेटे को भेजा बाहर; पूरी खबर यहाँ पढ़ें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now