दैनिक जागरण के लोहरदगा जिला प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, नाबालिग चालक फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2024

लोहरदगा : दैनिक जागारण अखबार के लोहरदगा जिला प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने कार में टक्कर मारकर फ़रार हो गई थी, जिसे दौड़कर पकड़ा गया। डीजे गाड़ी को एक नाबालिग चालक चला रहा था। कार में सवार पत्रकार दंपत्ति ने डीजे गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ा और वाहन के साथ चालक और सह-चालक को सुपुर्द किया। जिसके बाद नाबालिग चालक फरार हो गया। दरअसल, पत्रकार राकेश कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी काजल सिन्हा हर शनिवार को नियमित रूप से शनि मंदिर जाकर पूजा करते है। वहां से वापस घर लौटेंगे के क्रम में बाबा मठ मोड़ के पास शनिवार सुबह भी दोनों पूजा कर गाड़ी में बैठकर आगे बढ़े ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने आकर कार को जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया। पत्रकार राकेश कुमार सिन्हा ने डीजे गाड़ी का पीछा करते हुए उसे पकड़ा। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के सामने ही डीजे गाड़ी चला रहा नाबालिग चालक फरार हो गया। पुलिस ने डीजे गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी के चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने डीजे गाड़ी के मालिक से संपर्क किया है।।घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने सदर थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई का आदेश दिया है। एसपी पूरे मामले की खुद निगरानी कर रहे है।

See also  रांची के सिविल जज की पत्नी को वैन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल,लोहरदगा के नदिया हिंदू उच्च विद्यालय में शिक्षिका है मीनाक्षी खलखो

dj

033abd5a 713c 4092 931b e01df4331a97

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now