झारखंड में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!, धनबाद से पूर्णिमा नीरज का भाव बढ़ा!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2024

Jmm congress alliance

रांचीः झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम के बीच सीटों का बंटवारा लगभाग तय हो चुका है । कांग्रेस को जेएमएम ९ सीटें देने के लिए तैयार है । कहा जा रहा है कि- रांची,सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद, लोहरदगा, चतरा, खूंटी, पलामू, और हजारीबाग सीट पर कांग्रेस  अपने उम्मीदवार उतारेगी । पलामू और चतरा सीट पर आऱजेडी का अपना दावा है । धनबाद सीट पर कांग्रेस चाहती है कि पूर्णिमा नीरज सिंह चुनाव लड़े लेकिन पूर्णिमा सिंह ने हरी झंडी नहीं दी । अब अजय दुबे, ददई दुबे और गौरव सिंह का नाम सामने आ रहा है । हजारीबाग सीट पर कांग्रेस पार्टी पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को लड़ना चाहती है हांलाकि यशवंत सिन्हा ने भी हामी नहीं भरी है । अंबा का नाम तो सामने है लेकिन ईडी के जंजाल में फंसी कांग्रेस विधायक का भी चुनाव लड़ना कन्फर्म नहीं हो पा रहा ।

जाहिर है कांग्रेस के पास सीट तो है मगर प्रत्याशियों का नाम नहीं है । दावेदारों की संख्या में भी कमी है । ऐसे में चुनावी मैदान में कितनी मजबूती के साथ बीजेपी के  खिलाफ  खड़ी होगी पार्टी ।

See also  SIR के बाद बिहार में जारी हुई वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल डाटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now