जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता के भाई ने जताई हत्या की आशंका, दोनों दोस्त पुलिस हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 28, 2026

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता के भाई ने जताई हत्या की आशंका, दोनों दोस्त पुलिस हिरासत में

रांची: मेरे भाई को ट्रेन से धक्का देकर मारा गया है, हमलोगों को इंसाफ चाहिए। जो भी कातिल है, उसे सजा मिलनी चाहिए… यह कहना है जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता के बड़े भाई जगजीतम कुमार गुप्ता का।

बुधवार को रिम्स में पोस्टमार्टम के दौरान उन्होंने अपने भाई की मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि जिस रेलवे ट्रेक के पास उनका शव मिला वो ट्रेक से करीब 10-15 फिट आगे गिरा पाया गया, उनका शव भी मुंह के बल गिरा मिला, चेहरा बुरी तरह से चोटिल था।

मवार को रांची से पटना आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे। इसी दौरान मुरी जंक्शन से पहले अचानक लापता हो गए थे। 31 साल के देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे।

देवपालिक गुप्ता का शव अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जरवाडीह के पास रांची-मुरी रेल मार्ग के डाउन लाइन के बगल के झाड़ी में मिला है। इसमें अनगड़ा थाना की पुलिस और जीआरपी संयुक्त रूप से जांच कर रही है। सिर और चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं। चलती ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका जाहिर की जा रही है।

See also  Orient Craft ने 24 घंटे के अदंर तोड़ा वादा, सुधीर ढींगरा की मौजूदगी में हुआ समझौता टूटने से जबरदस्त हंगामा

रांची से पटना आने के दौरान लापता हुए थे देवपालिक
देवपालिक के दोस्त ने सोशल मीडिया पर लिखा, 26 अक्टूबर को देवपालिक अपने दो साथियों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची से पटना आ रहे थे। ट्रेन में उनकी सीट कोच C-2 और नंबर 50 थी। दोपहर करीब 3 बजे, मुरी स्टेशन से पहले, वो पेंट्री में खाना ऑर्डर करने गए और उसके बाद अचानक गायब हो गए। काफी देर तक जब दोनों साथियों ने उन्हें नहीं देखा तो फोन किया, लेकिन फोन बंद आया। हालांकि, वह ट्रेन से कैसे और किन परिस्थितियों में लापता हुए थे, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now