लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार की पेशी, राबड़ी, मीसा, हेमा को मिली नियमित जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 28, 2024

दिल्ली : लालू परिवार पर संकट खत्म नहीं हो रहा है। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुई। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती और हेमा यादव की कोर्ट के सामने हाजिर हुई।

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जब राबड़ी, मीसा , हेमा और ह्रदयानंद चौधरी को एक लाख के मुचलके पर नियमित जमानत दे दी गई। ईडी ने इस मामले में जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, इसलिए जमानत दे दी गई।
इससे पहले 9 फरवरी को कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में इन तीनों को 28 फरवरी तक अंतरिम जमानत दे दी थी। एक लाख रूपये के बेल बांड पर इन्हे जमानत दी गई थी। कोर्ट ने ईडी से इस मामले की चार्जशीट पर जवाब मांगा।

 

See also  आईआरसीटीसी घोटाला: बिहार चुनाव के बीच लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर कोर्ट ने 420 के तहत आरोप किया तय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now